IND vs ENG: आयरलैंड दौरे में हार्दिक पंड्या इस प्लेइंग 11 को देंगे मौका, इस खिलाड़ी की बदलने वाले हैं किस्मत

By Twinkle Chaturvedi On June 21st, 2022
IND vs ENG: आयरलैंड दौरे में हार्दिक पंड्या इस प्लेइंग 11 को देंगे मौका, इस खिलाड़ी की बदलने वाले हैं किस्मत

भारत (INDIA) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खत्म कर ली हैं। इस सीरीज में दोनों ही टीमों को 2-2 के बराबरी से श्रृंखला साझा करनी पड़ी हैं। हार्दिक पंड्या की भारतीय टीम 26 जून से आयरलैंड (IRELAND) के साथ 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज के दौरान सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे में रहेंगे इसलिए इस सीरीज में हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) कप्तानी करते नजर आएंगे।

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग-11 लगभग तय हो चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं कि कप्तान पंड्या अपनी कप्तानी में किन खिलाड़यों पर भरोसा जताने वाले हैं।

ईशान किशन और ऋतुराज की सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी भारत

IND vs SA Wasim Jaffer believes Ishan Kishan has improved his chances of making it to the T20 World Cup squad "इशान किशन ने ऋतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़ दिया है" -

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) जैसे खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे। रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे में रहेंगे वही केएल राहुल चोटिल हो जाने के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे दोनों का हिस्सा नहीं हैं। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) और ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) दोनों ही आयरलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल हैं।

जाहिर सी बात हैं कि कप्तान हार्दिक पंड्या इन दो बल्लेबाजों से ही पारी की शुरूआत कराना चाहेंगे। ये दोनो खिलाड़ी साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी भारत के लिए ओपन करते हुए नजर आए हैं। ईशान किशन ने सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं वहीं ऋतुराज सिर्फ एक ही पारी में अच्छा खेलते हुए नजर आए हैं।

आयरलैंड दौरे में ऐसी होगी भारत की मिडिल ऑर्डर

Watch: Hardik Pandya Refuses To Take a Single Despite Dinesh Karthik at The Non-striker's End

आयरलैंड दौरे में संजू सैमसन (SANJU SAMSON) और राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) को टीम में जगह मिली हैं। ये दोनों में से एक खिलाड़ी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। पर ऐसा लगता हैं की टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन के साथ जाना चाहेगी। नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को अच्छा फिनिशिंग टच देते नजर आए हैं।

हार्दिक पंड्या नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए और दिनेश कार्तिक नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। दिनेश कार्तिक इसके अलावा टीम में विकेटकीपिंग भी करते नजर आएंगे। टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन मौजूद हैं। लेकिन आयरलैंड सीरीज में दिनेश कार्तिक ही कीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

इस घातक गेंदबाजी क्रम के साथ नजर आएगी भारत

IND vs ENG: अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी इन 3 भारतीय टीम खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे के टी-20 मुकाबलों में नहीं मिलेगा मौका

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शुरूआत के दो मैचों में भारत की गेंदबाजी काफी फीकी नजर आई थी। जिसके कारण भारत को हार का सामना करना पड़ता था। लेकिन उसके बाद भारत ने वापसी करते हुए गेंदबाजी के दम पर ही दो मुकाबले जीते हैं। आयरलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और उमरान मलिक (UMRAN MALIK) के साथ ही हार्दिक पंड्या नजर आ सकते हैं।

हार्दिक पंड्या इस दौरे में उमरान मलिक को डेब्यू देकर उनकी किस्मत बदलते भी नजर आएंगे। वहीं स्पिनर गेंदबाज में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) के साथ भारत उतर सकती हैं। भारत के लिए एक अच्छी बात यह भी हैं कि भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल के रूप में कप्तान के अलावा दो और ऑलराऊंडर जैसा खेल दिखाने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।

आयरलैंड दौरे में भारत की प्लेइंग 11

ईशान किशन, रितुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

Tags: आयरलैंड दौरा, ईशान किशन, उमरान मलिक, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, वीवीएस लक्ष्मण, हार्दिक पंड्या,