IPL 2022, SRH vs GT: कप्तान बनने के बाद सीनियर खिलाड़ियो पर भड़क रहे हैं हार्दिक पांडया, फैंस इस बात से हैं नाराज

By Aditya tiwari On April 12th, 2022

कल आईपीएल 2022(IPL 2022) का 21वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया.  यह मुकाबला गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला गया. टॉस जीतकर हैदराबाद टीम के कप्तान ने गुजरात की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया.  गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 2 विकेट खोकर ही मैच जीत लिया. इस मैच के दौरान मैदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने एक सीनियर प्लेयर पर भड़क उठे, जानिए क्या है पूरा मामला….

हार्दिक पांड्या क्यों भड़क उठे मोहम्मद शमी पर ?

srh-vs-gt HARDIK PANDYA TROLLS

हुआ यह कि कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी टीम का 13 वां ओवर कर रहे थे. इसी ओवर में सनराइजर्स के राहुल त्रिपाठी ने हार्दिक की गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेल दिया. वहाँ पर मौजूद प्लेयर मोहम्मद शमी थे और वो डायरेक्ट कैच नहीं कर पाए. इसी को देखकर हार्दिक झल्लाते हुए शमी पर भड़क उठे. हार्दिक का यह व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

चूंकि इस सीजन में शमी गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के प्रमुख गेंदबाज हैं.  ऐसे में वो तेजी से दौड़कर रिस्क नहीं लेना चाहते थे. कहीं इस दौरान वो चोटिल हो जाते तो हार्दिक के लिए ज्यादा परेशानी बन सकती थी.

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या हुए ट्रोल

srh-vs-gt HARDIK PANDYA LOSE 3

हार्दिक पांड्या का शमी पर गुस्सा करते हुए भड़क उठना क्रिकेट फैंस को बुरा लगा. लोग सोशल मीडिया पर इस इनसिडेंट के बारे में प्रतिक्रिया देने लगे और गुजरात टाइटन्स के कप्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई.लोगों ने कहा कि हार्दिक पांड्या को अपने सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करना नहीं आता.

एक कप्तान के रूप में मैदान पर इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता. उन्हें क्रिकेट के मैनर्स को सीखना चाहिए और साथी खिलाड़ियों को भी सम्मान देना चाहिए.  आपको बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर हार्दिक पहले भी इस तरह के व्यवहार के लिए ट्रोल हो चुके हैं. पिछले मैच में वो डेविड मिलर पर भी भड़क गए थे.

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, मोहम्मद शमी,
Exit mobile version