इन 3 कारणों के चलते हार्दिक पंड्या बनेंगें भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान, केएल राहुल और ऋषभ पंत हो गए पीछे

By Twinkle Chaturvedi On June 2nd, 2022
इन 3 कारणों के चलते हार्दिक पंड्या बनेंगें भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कप्तान, केएल राहुल और ऋषभ पंत हो गए पीछे

आईपीएल 2022 का सीजन अपने विनर से मिल चुका हैं। हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने 15वें सीजन के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) को 7 विकटों से हराकर चमचमाती ट्राफी पर अपना कब्जा किया। कप्तान हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर और टीम को चैंपियन बनाकर सब को चौंका दिया हैं।

हार्दिक भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए बड़े विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं। इन तीन कारणों से हार्दिक को भारत का अगला कप्तान बना देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो कारण-

आईपीएल 2022 में की हैं शानदार कप्तानी

आईपीएल 2022 के इस सीजन में बतौर कप्तान पहली बार उतरे थे हार्दिक इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम का प्रतिनिधित्व किया हैं। आईपीेएल से पहले हर कोई उनके फॉर्म को लेकर बातें करता था। लेकिन इस सीजन गेंद और बल्ला दोनों से ही पंड्या अपना जादू दिखाते दिखें हैं। कप्तानी में पंड्या ने इस सीजन बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ा हैं। अगले भारतीय कप्तान बनने के लिस्ट में हार्दिक का नाम भी शुमार हो गया हैं।

आईपीएल में शानदार कप्तानी करने के बाद हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम के कप्तान के रूप में मजबूत दावेदारी पेश कर दी हैं। आईपीएल में हार्दिक का विनिंग परसेंटेंज 73.33 प्रतिशत रहा हैं। जो कि काफी ज्यादा शानदार हैं। पंड्या 9 जून से साऊथ अफ्रीका के साथ शुरू होने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

हार्दिक पंड्या के पास 5 ट्रॉफी जीतने का है अनुभव

हार्दिक 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस की आईपीएल विनिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं और आईपीएल 2022 में उन्होने खुद अपनी टीम को वो ट्रॉफी जितवाई। जिससे पंड्या के पास 5 ट्रॉफी जीतने का शानदार अनुभव हैं। इस लिहाज से हार्दिक के पास अनुभव का पिटारा हैं।

वो अपने गुरू धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी चीजें सीखते रहते हैं। गुजरात के कप्तान बनने पर हार्दिक ने कहा था कि वो अपने अंदर धोनी जैसे का कप्तानी में शांत व्यवहार, विराट जैसा जुनून और आक्रमकता और रोहित जैसे अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं वैसे ही वो अपनी कप्तानी में ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे।

कप्तानी का दबाव बखूबी संभाल लेते है हार्दिक

हार्दिक पंड्या इस सीजन कमाल की कप्तानी करते हुए नज़र आए हैं। साथ ही में गेंद और बल्ले से भी हार्दिक शानदार फॉर्म में दिखे हैं। हार्दिक ने इस सीजन 16 मैंचों में 400 से भी ज्यादा रन और 10 विकेट अपने नाम किए हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहे हैं। फाइनल में राजस्थान के खिलाफ पंड्या ने 4 ओवर में तीन अहम विकटें चटकाई जिससे गुजरात बहुत मजबूत स्थिति में थी।

हार्दिक पंड्या फाइनल के हीरो थे। हार्दिक कप्तानी के दबाव को बहुत अच्छे से हैंडल कर लेते हैं। कप्तानी उनके गेंद और बल्ले के खेल में बीच में नहीं आती। यह एक बात जिसने हार्दिक को पूरे आईपीएल सबसे खास बनाया हैं। हार्दिक दबाव को संभालने में बहुत एक्सपर्ट हो गए हैं।

Tags: आईपीएल 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version