हार्दिक पंड्या के फॉर्म में वापस आने से इस खिलाड़ी के प्लेइंग-11 में खेलने पर लटकी तलवार, जानें कौन हैं वो खिलाड़ी

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) आज कल हर किसी के जबान में आईपीएल खत्म होने के बाद इसी खिलाड़ी का नाम छाया हुआ हैं। आईपीएल 2022 में पहली बार कप्तानी और लीग में पहली बार उतरी टीम गुजरात टाइटंस को हार्दिक ने ट्रॉफी जीतवा दी हैं। हार्दिक आईपीएल के बाद अब नीली जर्सी पहनकर भारतीय टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। युवा खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर जिनकी तुलना हार्दिक पंड्या से की जा रही थी। पंड्या के वापस से फॉर्म में आने पर प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर तलवार लटक रही हैं।
हार्दिक पंड्या के वापस फॉर्म में आने से बढ़ रही है इस खिलाड़ी की मुश्किलें
हार्दिक पंड्या टी-20 विश्व कप 2021 के बाद से टीम इंडिया से फिटनेस के चलते बाहर हो गए थे। पंड्या के अनफिट रहने की वजह से वेंक्टेश अय्यर को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। उनके खेल से लोग ये कयास लगाने लगे कि अब अय्यर हार्दिक की जगह ले सकते हैं। मिले हुए मुकाबलों में वेंकटेश ने अच्छा प्रदर्शन ही करके दिखाया हैं। लेकिन अब हार्दिक पंड्या अपने फॉर्म में वापस आ चुके हैं।
आईपीएल 2022 में गेंद और बल्ले दोनों से ही पंड्या आग उगलते दिखे हैं। वहीं दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर इस आईपएल सीजन में फ्लॉप साबित हुए हैं। भारत 9 जून से साऊथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। जिसमें हार्दिक और अय्यर दोनों ही शामिल हैं। ऐसे में इंडिया प्लेइंग-11 में अय्यर की जगह हार्दिक को ही प्लेइंग इलेवन में खेलाएगी। जिससे अय्यर की प्लेइंग इलेवन में खेलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही हैं।
हार्दिक पंड्या अपने खेल से बरस रहे हैं आग
हार्दिक पंड्या इस सीजन कमाल की कप्तानी के साथ ही गेंद और बल्ले से भी हार्दिक शानदार फॉर्म में दिखे हैं। हार्दिक ने इस सीजन 16 मैंचों में 400 से भी ज्यादा रन और 10 विकेट अपने नाम किए हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहे हैं। फाइनल में राजस्थान के खिलाफ पंड्या ने 4 ओवर में तीन अहम विकटें चटकाई। हार्दिक पंड्या फाइनल के हीरो रहे हैं।
ऐसे में फैंस और हर कोई हार्दिक से यही उम्मीद कर रहा की नीली जर्सी में भी वो इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए आग बरसाए। और इंडियन टीम में इतने कम समय में पाए बड़े नाम को और भी बड़ा लेकर जाए।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, भारतीय क्रिकेट टीम, हार्दिक पंडया,