IND vs IRE: कप्तान हार्दिक पंड्या खिलाड़ियों की इस गलती से हो गए नाराज मैदान पर दे डाली गालियां, देखें वायरल वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On June 29th, 2022
IND vs IRE: कप्तान हार्दिक पंड्या खिलाड़ियों की इस गलती से हो गए नाराज मैदान पर दे डाली गालियां, देखें वायरल वीडियो

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में अपना आयरलैंड (IRELAND) खत्म किया हैं। हार्दिक पंड्या ने 2-0 से भारत के लिए सीरीज जीतकर अपनी कप्तानी की अच्छी शुरूआत की हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) एक कप्तान के रूप में बड़ा विकल्प बनते जा रहे हैं, आईपीएल (IPL) के बाद अब भारत (INDIA) की कप्तानी करते हुए भी हार्दिक ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवा लिया हैं।

हम अक्सर हार्दिक को मैदान के बीच कूल अंदाज में देखते हैं। लेकिन आयरलैंड दौरे के सीरीज के आखिरी मुकाबले में हार्दिक अपने साथी खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज करते नजर आए। जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।

कप्तान हार्दिक पंड्या ने मैदान में दी गालियां

आईपीएल के सफल सीजन में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने के बाद हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को पहली बार आयरलैंड दौरे में भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था। इस दौरे में कप्तान हार्दिक ने दोनों बार टॉस जीते और दोनों बार टीम हार्दिक के फैसले पर खड़ी हुई हैं। हमने हार्दिक पंड्या को हमेशा कूल अंदाज में ही देखा हैं। लेकिन कल के मैच में हार्दिक साथी खिलाड़ियों के ऊपर भड़कते नजर आए।

दरअसल बात आयरलैंड की पारी की हैं। हर्षल पटेल 11वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। क्रिज पर मौजूद बल्लेबाज ओवर की 5वीं गेंद पर डाइव शॉर्ट मारना चाहते थे। लेकिन गेंद धीमी गति की थी इसलिए ऐसा नहीं हो पाया और फिर गेंद सीधा पैड पर जाकर लग गई।

इसके बाद हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और विकेटकीपिंग कर रहे ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने अपील की। ऑनफील्ड अंपायर ने अपील को खारिज कर दिया उसके बाद हर्षल और ईशान के कहने पर हार्दिक ने रिव्यू लिया। लेकिन रिव्यू भारत के खिलाफ ही निकला। इस घटना के बाद हार्दिक पंड्या हर्षल और ईशान किशन को गाती देते हुए नजर आए।

यहां देखें विडियो

https://twitter.com/darsh__45/status/1541850990269415430?s=20&t=zGl1bciFd-4LSStimQeMDA

 

Tags: ईशान किशन, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, हर्षल पटेल, हार्दिक पंड्या,
Exit mobile version