IND vs IRE: "दीपक हुड्डा के रूप में भारत को मिल गया नया ओपनर"- हुड्डा और हार्दिक की पारी ने सोशल मीडिया में बांध दिया समां
IND vs IRE: "दीपक हुड्डा के रूप में भारत को मिल गया नया ओपनर"- हुड्डा और हार्दिक की पारी ने सोशल मीडिया में बांध दिया समां

दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला आज 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर में भारत (INDIA) की कप्तानी करते नजर आए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण खेल को 12 ओवर का कर दिया गया हैं।

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों का लक्ष्य भारत को दिया। दीपक हुड्डा की शानदार पारी से भारत ने 109 लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर ली हैं।

दीपक हुड्डा की शानदार पारी ने फैंस को बनाया दीवाना

Image

भारत ने सीरीज के पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के शानदार गेंदबाजी अटैक से 108 रनों पर आयरलैंड को रोक दिया था। भारत ने दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए शुरूआत अच्छी की। लेकिन ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के जल्दी विकेट ने टीम को थोड़ी मुश्किल में डाल दिया था। फिर कप्तान हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा ने पारी को संभालते हुए बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई।

हार्दिक पंड्या ने 24 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने आज पहली बार अंतराष्ट्रीय टी-20 में भारत के लिए कप्तानी की हैं। आज पहले मैच में ही जीत से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दीपक हुड्डा ने आज 29 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रनों की कमाल की पारी खेली। इस पारी ने टीम को जीत दिला दी हैं सोशल मीडिया में फैंस तारीफ करते हुए जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट