LSG vs GT: शानदार जीत का कप्तान हार्दिक पांडया ने राहुल तेवतिया के बजाय इन खिलाड़ियो को दिया श्रेय, बताया जीत का असल मंत्र

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 5 विकटों से हरा दिया है. लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 159 रनों का औसत लक्ष्य दिया था. राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने पांचवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी की और वहीं मोहम्मद शमी ने बेहतरीन तीन विकेट झटके. जिसके चलते गुजरात टाइटंस ने 20वें ओवर में शानदार जीत हासिल की. इस जीत के बाद हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए इस खिलाड़ी को जीत का श्रेय दिया है.
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने कहा है कि-
“यह हमारे लिए सीखने के लिए सही खेल था, लेकिन जीतकर बहुत कुछ सीखा है. शमी अपनी सीम पोजीशन के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने हमें शानदार शुरुआत दिलाई. ज्यादातर मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा, क्योंकि मैं अपने अनुभव से दबाव बनाना चाहता हूं ताकि दूसरे खुलकर खेल सकें. हम एक टीम के रूप में जीतना चाहते हैं और कोई भी योगदान इससे दूर नहीं ले जा सकता.”
आगे कहते हैं कि-
“काफी उमस भी थी, इसलिए मैं शमी का स्पैल वहां खत्म नहीं कर पाता. मनोहर के पास प्रतिभा है. अगर हम हार गए होते तो कुणाल के पास जाने से मुझे और तकलीफ होती, लेकिन अब परिवार तटस्थ और खुश है. उन्होंने मुझे आउट किया और हम मैच जीत गए.”