IPL 2022, GT vs CSK, STAT: इस मैच में बने 10 बहुत बड़े रिकॉर्ड, डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करके रच दिया इतिहास

By Aditya tiwari On April 18th, 2022
डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करके रचा इतिहास

एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीमें एक दूसरे के खिलाफ थी. जहाँ पर राशिद खान (RASHID KHAN) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने 3 विकेट से कर लिया. इस मैच में 10 बड़े रिकॉर्ड बने हैं. डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं.

इस मैच में बने 10 बड़े रिकॉर्ड, डेविड मिलर ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए

ipl-2022-gt-vs-csk LOST 5TH MATCH

1. अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) ने आज आईपीएल में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

2. डेविड मिलर ने आज 4 चौके लगाकर आईपीएल में 150 चौके पूर कर लिए हैं.

3. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने आज 3 हजार रन टी20 क्रिकेट में पूरे कर लिए हैं.

4. डेविड मिलर ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

5. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आईपीएल में पहली बार आमने-सामने आयी है. जहाँ गुजरात ने जीत दर्ज की है.

6. डेविड मिलर ने आज 350 छक्के टी20 क्रिकेट में लगा दिए हैं.

7. रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने आज आईपीएल में अपना 8वां अर्धशतक लगाया है.

gt-vs-csk ruturaj gaikwad hit

8. डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने आज आईपीएल में अपना 11वां अर्धशतक लगाया है.

9. राशिद खान (RASHID KHAN) ने आज पहली बार आईपीएल में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें जीत मिली है.

10. राशिद खान अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में कप्तानी की है.

Tags: गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, डेविड मिलर, राशिद खान,
Exit mobile version