IPL 2022, GT vs CSK: 5वां मुकाबला हारने के बाद रवींद्र जडेजा ने इस खिलाड़ी पर मढ़ दिया सारा दोष, बना रहे हैं बहाना

By Aditya tiwari On April 18th, 2022
रवींद्र जडेजा ने इस खिलाड़ी पर मढ़ दिया हार का सारा दोष, बना रहे हैं बहाना

पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मुकाबला खेला गया. जहाँ गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ राशिद खान (RASHID KHAN) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट से कर लिया. रवींद्र जडेजा ने इन्हें हार का जिम्मेदार ठहराया है.

हार की सबसे बड़ी वजह पर बोले रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा ने शिवम दूबे और उथप्पा को नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय

rcb-vs-csk ravindra jadeja dhoni

इस सीजन में चेन्नई की टीम अब तक 5वां मुकाबला हार गई है. जिसके बारें में बात करते हुए रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में जडेजा ने कहा कि-

“हमने शानदार शुरुआत की, एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हमने पहले 6 ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो विकेट थोड़ा ऊपर था. गेंद ग्रिप कर रही थी, लेकिन हमने आखिरी 5 ओवर में अपनी योजना पर अमल नहीं किया. मुझे लगा कि सीजे अपनी यॉर्कर मार सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके. यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है.”

सीएसके को हुआ पॉइंटस टेबल में हुआ नुकसान

गुजरात टाइंटस ने सीएसके को हराकर पॉइंटस टेबल में किया खेल

ipl-2022-gt-vs-csk points table

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने 73 रनों की शानदार पारी खेली. अंबाती रायडू ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. अंत में रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने भी 22 रन बनाए थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के डेविड मिलर (DAVID MILLER) ने इस दौरान 96 रन बनाए. जिसके कारण ही उनकी टीम मैच 3 विकेटों से जीत गई. इस जीत के साथ ही गुजरात टाइंटस (GUJRAT TITANS) की टीम पॉइंटस टेबल में 10 अंको के साथ टॉप पर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम 9वें नंबर पर नजर आ रही है.

Tags: गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, रवींद्र जडेजा,