IPL 2022, GT vs CSK: टी नटराजन और शिवम दूबे ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में किया खेल, भारतीय खिलाड़ियो का है दबदबा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 29वां मुकाबला आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जहाँ पर गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ राशिद खान (RASHID KHAN) ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 विकेट से कर लिया. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और मजेदार हो गई है.
शिवम दूबे ऑरेंज कैप की रेस में पहुंचे जोस बटलर के करीब

ipl-2022-shivam-dube csk rcb rr dhoni
ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 5 मैचों में 272 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर अभी भी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) नजर आ रहे हैं. इन्होंने 5 मैचों में अब तक 228 रन बनाए हैं.
ऑरेंज कैप की रेस में अब चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब 6 मैच में 226 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 6 मैच में 235 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में 5वें नंबर पर पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 224 रन बनाए हैं.
युजवेंद्र चहल को पर्पल कैप की रेस में टक्कर दे रहे हैं टी नटराजन

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 12 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 2 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं.
पर्पल कैप की रेस में अब तीसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 11 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 5 पर 11 विकेटो के साथ अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा हैं. 11 विकेटो के साथ अब लखनऊ सुपरजांयट के आवेश खान पर्पल कैप की रेस में नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं.
Tags: गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, टी नटराजन, शिवम दूबे,