“उसकी पारी भगवान की संगीत की तरह”, पाकिस्तान के काल बने विराट कोहली तो ऑस्ट्रेलिआई दिग्गज को आई भगवद् गीता की याद, कर दी ये तुलना

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के बल्ले से ऐसी खूबसूरत पारी निकली जिसे दुनिया भर के फैंस सालों याद रखेंगे। इस एक पारी ने फिर यह साबित कर दिया कि कोहली को क्यों मौजूदा समय में सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को तो यह पारी देखकर हिंदु धर्म की पवित्र किताब भगवद् गीता की याद आ गई।
ग्रेग चैपल ने ‘भगवद गीता’ से की विराट कोहली की पारी की तुलना
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफ़ानी नाबाद पारी खेली, टीम के लिए हारा हुआ मैच जीत लिया। साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ शानदार साझेदारी निभाई। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद सब एक बार फिर उनके मुरीद हो गए और उनके तारीफ करते हुए नजर आए।
इसी बीच ग्रेग चैपल ने भी किंग कोहली की अलग अंदाज में तारीफ की। उन्होंने (Greg Chappell) विराट की पारी को भगवान का संगीत बताया। चैपल (Greg Chappell) ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के लिए अपने कॉलम में लिखा कि,
“हिन्दू धर्म में भगवत गीता एक पवित्र पुस्तक है। यदि इसका ट्रांसलेशन किया जाए तो यह भगवान का संगीत होगा। कोहली ने जो पारी खेली वह भगवान के संगीत के करीब थी। यह ऐसी पारी थी जिसमें बल्लेबाजी की वो कला देखने का मौका मिला जिसे मैंने अपने पूरे जीवन में क्रिकेट देखते हुए कभी नहीं देखा।”
ग्रेग चैपल ने आगे कहा कि,
“पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की पारी ने टी20 क्रिकेट को भी वैध बना दिया। यह ऐसी पारी थी जिसमें बल्लेबाजी की कला भी देखने को मिली। मैंने जितनी क्रिकेट देखी है ऐसा कोई नहीं कर पाया। यह एक ऐसी पारी भी थी जिसने टी 20 क्रिकेट को वैध बना दिया। कोई भी अब टी20 क्रिकेट को केवल मनोरंजन के रूप बताकर खारिज नहीं कर सकता है।”
पाकिस्तान के काल बने विराट कोहली
23 अक्टूबर को पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में बाबर आजम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 31 रनों पर ही अपने 4 विकेट खो दिए। जिसके बाद यह मैच पाकिस्तान की झोली में जाते हुए नजर आने लगा। हालांकि विराट कोहली टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरे और उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर टीम की पारी को आगे बढ़ाया।
विराट और पांड्या के बीच पांचवें विकेट के लिए 113 रन की शतकीय साझेदारी हुई। वहीं विराट ने पहले 42 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली, लेकिन बाद भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अंतिम ओवरों में छक्के-चौके जड़कर टीम के लिए जीत हासिल की। इसके अलावा उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शनन किया और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
Tags: ग्रेग चैपल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, विराट कोहली,