IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया इंग्लैंड के लिए खौफ, एक मात्र टेस्ट में होंगे भारत के प्लेइंग 11 का हिस्सा

By Twinkle Chaturvedi On June 29th, 2022
IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के दिग्गज ने बताया टीम के लिए सबसे बड़ा खौफ

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN)  इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच का हिस्सा हैं। हालांकि अश्विन पिछले साल खेले गए मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, उनकी जगह पर रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को स्पिनर के रूप में चुना गया था। इंग्लैंड टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर का कहना हैं कि अश्विन की मौजूदगी इंग्लैंड को खौफ में डाल सकती हैं।

अश्विन टेस्ट मैच में होंगे भारत के प्लेइंग 11 का हिस्सा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टेस्ट मैच खेलने वाली हैं। भारत ने इससे पहले लीसेस्टरशायर के साथ वॉर्मअप गेम भी खेला था। जिसमें टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था। भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) वॉर्मअप गेम के चौथे दिन में खेलते दिखाई दिए थे और अच्छा प्रदर्शन किया था।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर ग्रीम स्वान (GREAME SWANN) का कहना हैं कि भारत को रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहिए। ग्रीम स्वान ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से साथ बात करते हुए कहा-

” मुझे लगता है कि क्योंकि यह एडबैगस्टन है, मैं उन लोगों के साथ जाऊंगा जो पहले वहां खेल चुके हैं और अश्विन ने वहां खेला है और अच्छा प्रदर्शन किया है। यह एक ऐसा विकेट है जो उनकी तरह की गेंदबाजी के अनुकूल होगा। यह मुड़ता है। इस पिच में ज्यादा उछाल नहीं है लेकिन उसे जो अतिरिक्त ऊंचाई मिली है उससे मदद मिलेगी।”

ग्रीम स्वान ने अश्विन के 2018 के कारनामे को किया याद

रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट के लिए सिलेक्ट हुए थे। लेकिन कोरोना हो जाने के कारण वो इंग्लैंड लेट से पहुंचे। अश्विन अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ऐसे में वो इंग्लैंड के खिलाफ भारत के प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं। ग्रीम स्वान ने आगे बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन के साल 2018 के एजबेस्टन में उनके प्रदर्शन के पलों को याद किया उस टेस्ट मैच में अश्विन ने दोनों पारियों में 4-62 और 3-59 विकेट लिए थे।

“मुझे याद है कि 2018 में एलिस्टेयर कुक को आउट करने के लिए गेंद एक मोती थी। यह मिडिल और लेग में पिच हुआ और ऑफ स्टंप से जा टकराया। निजी तौर पर, अगर यह मेरे ऊपर होता, तो मैं भारत के हर टेस्ट मैच में अश्विन के साथ खेलता। आप बाकी गेंदबाजी लाइन-अप के साथ क्या करते हैं, आप पसंद के लिए खराब हो जाते हैं क्योंकि जडेजा आउट और आउट बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। ”

 

Tags: ग्रीम स्वान, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा,
Exit mobile version