Gautam Gambhir: गौतम गंभीर और विराट कोहली का ऐसा झगड़ा कोई पहली बार नहीं हुआ. पहले भी 2013 में ऐसा खतरनाक मंज़र देखने को मिल चुका है. बता दें की, 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के शानदार मैच खेला गया. लेकिन इस मैच ने 2013 के आईपीएल की याद दिला दी. इसी बीच अब विराट कोहली ने एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने क्या कुछ कहा है आइए बताते हैं.
Gautam Gambhir से हुई तू-तू, मैं-मैं के बाद विराट का पहला रिएक्शन आया सामने
10 अप्रैल 2023 को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच हुआ था. इस मैच में लखनऊ जीत गई. जीत के बाद देखा गया था की टीम के मेंटोर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मुह पर उंगली रखी और फैंस के ओर एक तरह का इशारा किया. जिसके बाद से उनको काफी क्रिटिसाइज किया गया था.
बता दें की, अब जो कुछ भी 1 मई को हुआ वो बीते अप्रैल के मैच का रिएक्शन माना जा रहा है. जैसे ही गौतम और विराट का ये विडियो सामने आया वैसे ही दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे. अब विराट ने मैच के बाद एक स्टोरी लगाई है. जिसमें उन्होंने कहा है की,
“जो कुछ भी हम सुनते हैं, वह ओपिनियन होती है, फैक्ट नहीं होता है. जो कुछ भी हम देखते हैं, वह नजरिया होता है, सच नहीं होता है”
दोनों की मैच फीस कटी, रिश्तों में भी आई बड़ी दरार
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जब ये झगड़ा हुआ तब उसके तुरंत बाद BCCI ने एक्शन लिया. विराट की पूरी मैच फीस काट ली गई है. विराट की जेब से 1 करोड़ 7 लाख रूपये चले गए हैं. वही अगर बात करे गौतम गंभीर की तो उनकी 25 लाख मैच फेस कटी है.
विराट और गौतम (Gautam Gambhir) का ये विवाद कोई आज का नहीं है. जब दोनों में झगड़ा हुआ तब फैन्स ने उनका वो पल याद किया जब 2013 में दोनों के बीच लड़ाई हुई थी. बता दें की, दोनों खिलाड़ियों के इस लड़ाई की अब आलोचना भी हो रही है.
