युजवेंद्र चहल के खराब प्रदर्शन पर गौतम गंभीर ने जमकर लगाई फटकार, बताया कहाँ पर हो रही हैं सबसे बड़ी गलती

By Twinkle Chaturvedi On June 14th, 2022
युजवेंद्र चहल के खराब प्रदर्शन पर गौतम गंभीर ने जमकर लगाई फटकार, बताया कहाँ पर हो रही हैं सबसे बड़ी गलती

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) आईपीएल में अच्छे फॉर्म में चले थे। लेकिन भारत के लिए दोनों ही मैचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं। उनके प्रदर्शन को लेकर गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने उन्हें जमकर फटकार लगाई हैं।

सीरीज का तीसरा मैच 14 जून को विशाखापट्नम के एसीए- वीडीसीए स्टेडियम (ACA- VDCA STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज के अपने दो लगातार मैच हारे हैं।

चहल को लगता हैं वह ऐसा करके विकेट हासिल कर लेगा वह गलत हैं- गौतम गंभीर

He needs to have attacking mindset': Gautam Gambhir slams Yuzvendra Chahal's bowling approach in 2nd T20I

भारत और साऊथ अफ्रीका इस वक्त पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। सीरीज के दोनों मैचों में ही भारत के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं। स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) जो सीरीज से पहले आईपीएल में अच्छे फॉर्म में थे। भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने मैच के बाद चहल को फटकार लगाते हुए स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा-

“अपनी गति को बदलना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर चहल सोचते हैं, ‘मैं टाइट गेंदबाजी करूंगा और विकेट हासिल करूंगा’, ऐसा नहीं होने वाला है। यह बाएं हाथ के स्पिनर का काम है। एक फिंगर स्पिनर आपका रक्षात्मक गेंदबाज है, लेकिन एक कलाई का स्पिनर आपका आक्रमणकारी विकल्प है।”

“उसे (चहल) आक्रामक मानसिकता रखने की जरूरत है। वह चार ओवर में 50 रन दे सकते हैं। लेकिन अगर वह तीन विकेट लेता है, तो वह टीम को उस स्थिति में ले जा सकता है जिससे वह मैच जीत सके। लेकिन अगर वह 40-50 रन देता है और सिर्फ एक विकेट लेता है, तो यह एक समस्या है”

युजवेंद्र चहल तेज गेंदबाजी कर रहा हैं- गौतम गंभीर

IND vs SA: Gautam Gambhir Fumes At Yuzvendra Chahal After India Lose 2nd T20I In Cuttack

गौतम गंभीर ने आगे बात करते हुए कहा कि युजवेंद्र चहल को धीमी गति से गेंदबाजी करनी चाहिए।

“उसे धीमी गति से गेंदबाजी करने और बल्लेबाज को लुभाने की जरूरत है। कोई बात नहीं अगर वह एक-दो छक्के लगा देता है। दूसरे टी20 में, साऊथ अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज ने चहल के खिलाफ बाहर निकलने की कोशिश नहीं की। वे लेग स्पिनर को क्रीज से मार रहे थे, जिसका मतलब है कि वह (चहल) तेज गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहे थे। हम अक्षर से इस तरह की डिलीवरी की उम्मीद करते हैं, चहल से नहीं।”

भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सीरीज के पहले मैच में मात्र 2 ओवर डाल कर 26 रन दिए थे। वहीं दूसरे टी-20 मैच में चहल ने 4 ओवर में 49 रन और एक विकेट लेकर टीम को काफी निराश किया था। तीसरे मैच में चहल को मजबूती से वापसी करनी होगी।

Tags: ऋषभ पंत, गौतम गंभीर, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल,