IPL 2022, LSG VS CSK: गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई वायरल, जानिए फैंस का रियक्शन

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनउ सुपर जायंट्स LSG VS CSK के मैच में फैंस पूरी तरह रोमांचित हो गए। हर पल बदलते मैच के संभावित परिणाम के चलते क्रिकेट का पूरा आनंद लोगोंं ने उठाया। हालांकि अंत में इविन लुईस (EVIN LEWIS) व आयुष बदोनी (AYUSH BADONI)की शानदार बल्लेबाजी ने मैच को लखनउ सुपर जायंट्स के खाते में डाल दिया। मैच के दौरान लखनउ सुपर जायंट्स के मेंटॉर गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। साथ ही गौतम गंभीर की अपने पूर्व कप्तान के साथ ही गहरी बातचीत का वीडियो देख और सुन रहे हैं।
हाई स्कोरिंग मैच में LSG ने दर्ज की शानदार जीत
GAUTAM GAMBHIR MS DHONI VIRAL PHOTO TR
आइपीएल 2022 (IPL 2022)का 7वां मैच लखनउ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंंग्स LSG VS CSK के बीच गुरुवार को खेला गया था। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) के सामने 210 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। लखनउ सुपर जायंट्स (LSG) ने कप्तान केएल राहुल, कॉक की शानदार पारी के बाद इविन लुईस व आयुष बदोनी की शानदार बल्लेबाजी ने टीम की नैया को पार लगाया।
LSG VS CSK के मैच में युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी ने सभी को प्रभावित किया। यहां तक कि अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर उन्होंने टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर को डगआउट में उछलने पर मजबूर कर दिया। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाई हुई है। फैंस इसपर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
महेंद्र सिंह के साथ बातचीत का वीडियो भी हो रहा वायरल
GAUTAM GAMBHIR MS DHONI VIRAL PHOTO TR
LSG VS CSK के मैच में आयुष बदोनी (AYUSH BADONI)के छक्के पर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया के अलावा अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MAHRNDRA SINGH DHONI)के साथ उनकी बातचीत का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियाे को अपने सोशल अकाउंट पर अपलोड कर तरह-तरह के रिएक्ट कर रहे हैं।
खुद गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने साथ हुई मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। उन्होंने लिखा है कि ‘कप्तान से मिलकर अच्छा लगा’ बता दें कि फैंस के मन में अक्सर गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के रिश्तों को लेकर गलतफहमी रहती है। इसके लिए खुद गौतम गंभीर ने स्पपष्टीकरण भी दे चुके हैं कि इस तरह की बातें महज अफवाह होती हैं। गुरुवार को इसकी नजीर देखने को मिली है।
यहाँ पर देखें पोस्ट
Pic of night..#IPL2022 #CSKvLSG pic.twitter.com/yyQdQMQXuh
— तुषा_म्हणे (@tushbhanarkar45) March 31, 2022
https://twitter.com/IshaaNegi17/status/1509604689150906369?s=20&t=7Yd9OsJO3rlEjSr2iV8m7w
In my honest opinion, @GautamGambhir is @LucknowIPL’s biggest strength. He knows how to build a team. He knows how to win. He is a winner. #CSKvLSG pic.twitter.com/v2YAOSI1MT
— Madhav Sharma (@MadhavSharma) March 31, 2022
Gambhir asking best finisher of the game some tricks to finish off Kejriwal.
😂😂😂 pic.twitter.com/DY8RGKqFz5— 🇮🇳 (@KCSahay) March 31, 2022