Gautam Gambhir के बाद अब इस खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरे साथ नाइंसाफी हुई, धोनी को नही मुझे मिलना चाहिए था ‘मैन ऑफ द मैच’

By Sameeksha dixit On July 2nd, 2023
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: वर्ल्ड कप को लेकर अक्सर झगड़ा रहता है. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड कप जीतने का क्रेडिट दिया जाता है. कहा जाता है की, धोनी की वजह से वर्ल्ड कप जीती थी टीम इंडिया. 2012-13 में खेले गए एक मैच को लेकर कुछ ना कुछ बाते सामने आती ही रहती हैं. अब एक और खिलाड़ी ने धोनी की उपलब्धि पर सवाल उठाया है. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी कर चुके हैं ऐसा काम.

Gautam Gambhir और धोनी की लड़ाई के बीच अब आया ये खिलाड़ी ने ठोका अपना दावा

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक शानदार प्लेयर हैं. इसी के साथ बता दें की, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने साथी क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ कथित तौर पर अपने खराब संबंधों की अफवाह के बारे में पहली बार अपना मुंह खोला था.

उन्होंने कहा था की, उनकी किसी से लड़ाई पर्सनली तौर पर नहीं है. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था की, चाहे कोहली हों या धोनी फील्ड पर अगर कोई गलत करेगा तो वो उसके सामने ऐसे ही डटकर खड़े हो जाएंगे. अब गंभीर की तरह एक और खिलाड़ी ने धोनी पर आरोप लगाया है.

भारत पाकिस्तान का मैच फिर आया विवादों में

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के स्टार स्पिनर रहे सईद अजमल ने कहा है की,

“मुझे लगता है कि यह मेरी बदकिस्मती थी. 2013 में भारत के खिलाफ, मैंने पहले दो वनडे में शानदार गेंदबाजी की. हमने वो गेम जीते. तीसरे मैच में हमने भारत को 175 (167) रन पर आउट कर दिया था. मैंने पांच विकेट लिए. 175 (168) रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमने 100 का आंकड़ा आसानी से छू लिया था. हमारे पास बहुत सारे विकेट थे, लेकिन फिर भी हम हार गए.”

 

ये भी पढ़ें: World Cup 2023 में पाकिस्तान भारत में नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप? निकाल रहा बदला, आईसीसी पर बनाया दवाब

Tags: टीम इंडिया, टीम पाकिस्तान,
Exit mobile version