श्रीलंका क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में बीते दिनों पाकिस्तान को करारी हार का मजा चखाया। टूर्नामेंट की शुरुआत में पहले किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि भारत-पाकिस्तान की मौजूदगी में श्रीलंका के हाथ बाजी लगेगी, लेकिन सभी खिलाड़ियों के बढ़िया योगदान से दसुन शनाका की टीम ने जीत हासिल की। इस मुकाबले के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने श्रीलंका का झंडा मैदान में फहराया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मनाया श्रीलंका की जीत का जश्न
श्रीलंका की इस जीत को क्रिकेट की जीत बताया जा रहा है। मौजूदा हालात में जिस तरीके से एक देश के खिलाड़ियों ने मुश्किलों से लड़ते हुए अपने देश को एक हंसने की वजह दी। वह वाकई में काबिले तारीफ है इसका भाग होते हुए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने जश्न मनाते हुए श्रीलंका का झंडा फहराया।
Superstar team…Truly deserving!! #CongratsSriLanka pic.twitter.com/mVshOmhzhe
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 11, 2022
एशिया कप 2022 के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के माध्यम से गौतम गंभीर कमेंट्री कर रहे हैं, जिसकी वजह से वह मैदान पर ही थे। श्रीलंका के विजय जश्न में उन्होंने बड़ा योगदान देते हुए श्रीलंका के झंडे को हाथ में लेकर फहराया। यह करते समय पूरा स्टेडियम शोरगुल में सराबोर हो गया। खुद गौतम गंभीर ने भी अपने ट्विटर हैंडल के वीडियो को शेयर किया और काफी तारीफ की।
पाकिस्तान को मिली जबरदस्त हार
इसी के साथ ही मैच के आखिरी की बात की जाए तो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए। इस मैच में बाबर आजम ने टॉस जीतकर सबसे पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी का आमंत्रण दे दिया, जहां पाकिस्तान के गेंदबाजों पर श्रीलंका की टीम हावी पड़ गई और 170 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया लेकिन 147 रन पर ऑल आउट हो गई।
इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2022: इन 5 खिलाड़ियों ने एशिया कप में अपने प्रदर्शन से मचा दिया तहलका, टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे कारनामा
