विराट कोहली को नंबर-3 पर नहीं देखना चाहते गौतम गंभीर, इस खिलाड़ी की नंबर-3 पोजिशन पर मांग करते हुए दे दिया गंभीर बयान

By Twinkle Chaturvedi On September 1st, 2022
विराट कोहली को नंबर-3 पर नहीं देखना चाहते गौतम गंभीर, इस खिलाड़ी की नंबर-3 पोजिशन पर मांग करते हुए दे दिया गंभीर बयान

सूर्यकुमार यादवः एशिया कप 2022 (ASIA CUP ) का यह सीजन धमाकेदार तरीके से टीमों के बीच खेला जा रहा हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  ने अपने दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान (PAKISTAN) और हांगकांग (HONGKONG) को करारी शिकस्त देकर टॉप-4 का टिकट कटवा लिया हैं। भारत कल 31 अगस्त को हांगकांग के साथ मैच खेल रही थी। जिसमें भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की विस्फोटक पारी का मंजर कोई भुलाए नहीं भूल रहा हैं।

हर कोई उनकी शानदार पारी का मुरिद हो गया हैं। पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के बैटिंग पोजिशिन को लेकर बड़ा बयान दे दिया हैं। आइए जानते हैं गौतम का क्या कहना हैं-

सूर्या की बैटिंग पोजिशन को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव की बैटिंग पोजिशिन पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने कल 26 गेंदों में 6 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 68 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। यानि की कल सूर्या ने सिर्फ 8 रन भाग कर बनाए हैं, बाकि के 60 रन उन्होने अपने गगनचंबी छक्कों और शानदार चौकों से बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैकिंग में अभी नंबर-3 पर विराजमान हैं।

गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की बैटिंग पोजिशन को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। भारत के बल्लेबाजी क्रम में सूर्या नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आते हैं और विराट कोहली नंबर-3 पर आते हैं। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा-

“देखो, मेरे पास इसके पीछे का कारण है। किसी को फॉर्म में वापस लाने के लिए आप किसी की फॉर्म के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। उसने (सूर्यकुमार यादव) इंग्लैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया, जहां सभी संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। वेस्टइंडीज सीरीज़ में भी उसने शानदार परफॉर्म किया वह 21 या 22 का नहीं है। उसके पास ज़्यादा वक़्त नहीं है।”

सूर्या को नंबर-3 और विराट को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए- गौतम गंभीर

नंबर-3 की पोजिशन काफी समय से विराट को ही नाम हैं। लेकिन गौतम गंभीर चाहते हैं कि अब नंबर-3 की पोजिशन सूर्या को दे दी जाए, क्योंकि वह ज्यादा तेजी से रन बनाने की क्षमता इस वक्त रखते हैं और विराट अपने अनुभव से चार नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर आगे बात करते हुए कहा हैं कि-

 “उसे (सूर्यकुमार यादव)  नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी कराके अपनी फॉर्म का फायदा उठाने दें। विराट कोहली के पास इतना अनुभव है कि वो परिस्थिति के हिसाब से नंबर चार पर आकर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। मेरी निजी तौर पर सोच है कि अब से लेकर टी20 वर्ल्ड कप तक सूर्या को नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने दिजिए और देखिए परिणाम किस प्रकार का आता है।”

Tags: एशिया कप 2022, गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव,