T20 WORLD CUP 2022: गौतम गंभीर ने चुनी टी-20 विश्व कप के लिए प्लेइंग-11, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को नहीं दी टीम में जगह

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाली टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में हिस्सा लेने वाली हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने टी-20 विश्व कप के लिए अपनी दमदार प्लेइंग-11 चुन ली हैं। इस प्लेइंग 11 से गंभीर ने सबको गंभीर कर दिया हैं आइए बताते हैं गौतम गंभीर ने किन-किन खिलाड़ियों को चुना हैं।
हाल ही में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने भारतीय टीम में वापसी करते हुए कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया हैं, लेकिन गंभीर ने उन्हें नजरअंदाज करते हुए इस युवा खिलाड़ी को मौका दिया हैं-
गौतम गंभीर ने नहीं चुना केएल राहुल को ओपनिंग बल्लेबाज

भारत (INDIA) ने अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म की। इसके बाद फिर आयरलैंड फिर इंग्लैंड और उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग देशों के साथ अंतराष्ट्रीय सीरीज से भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों में जुट गई हैं। आगामी टी-20 विश्व कप अक्टूबर से शुरू होने वाला हैं।
इस विश्व कप के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने अपनी प्लेइंग 11 चुन ली हैं। इस प्लेइंग 11 में गंभीर ने अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी हैं। वहीं कुछ होनहार खिलाड़ियों को नजरअंदाज भी किया हैं। गौतम ने ऐलान टवेलफ्ट मैन टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने प्लेइंग 11 का खुलासा किया हैं।
भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए गौतम गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और युवा खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को चुना हैं। दोनों ही बल्लेबाज भारत के लिए आग उगलते नजर आते हैं। नंबर तीन के गौतम ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) को चुना हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को गौतम ने नंबर-4 में बल्लेबाजी करने के लिए चुना हैं। वहीं केएल राहुल (KL RAHUL) को बतौर विकेटकीपर नंबर पांच पर रखा हैं।
दिनेश कार्तिक और पंत को छोड़ इसे सौंपी फिनिशिंग की जिम्मेदारी

गौतम गंभीर के प्लेइंग 11 में सबसे चौंकाने वाला दृश्य यह देखने मिला कि उन्होने ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को टीम में जगह नहीं दी। गौतम ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी केएल राहुल (KL RAHUL) को सौंप दी हैं। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने के लिए गौतम ने हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) को चुना हैं। वहीं फिनिशिंग की जिम्मेदारी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) को सौंपी हैं।
गौतम गंभीर ने टी-20 विश्व कप के लिए स्पिनर गेंदबाज के रूप में युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) को टीम में चुना हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी के लिए हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL), भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) को गौतम ने टीम के प्लेइंग-11 में जगह दी हैं।
गौतम गंभीर की टी-20 विश्व कप प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, गौतम गंभीर, टी-20 विश्व कप 2022, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम,