रविचंद्रन अश्विन ने कोच रवि शास्त्री पर गाबा टेस्ट मैच को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा वो नहीं चाहते थे टीम जीते

गाबा टेस्ट की ऐतिहासिक जीत में टीम इंडिया का हिस्सा रहे रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने तत्कालीन भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टीम इंडिया (Team India) ने साल 2020-21 में आस्ट्रेलिया (Australia) में जाकर 2-1 से टेस्ट सीरीज (Test series) पर अपना कब्ज़ा जमाया था। रेड बॉल क्रिकेट के इतिहास में यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत थी। जबकि इस दौरे पर विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे बल्लेबाज भी नहीं गए थे।
रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

कोहली के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में नहीं खेले। लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया को उसी के घर (India Tour of Australia) में हराया था और इस सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमाया था। ‘टूटा है गाबा’ का घमंड हिन्दी कमेंटेटर विवेक राजदान के ये शब्द भी भारत की जीत का मूल्य बयां करने के लिए काफी थे। हाल ही में रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने इस जीत की इन्साइड स्टोरी बताते हुए बड़ा खुलासा किया है।
ऋषभ पंत की दिलेरी ने टीम इंडिया को दिलाई थी जीत

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 के एडिलेड टेस्ट में भारत के सिर्फ़ 36 रन पर ऑल आउट हो जाने के बाद तमाम क्रिकेट पंडितों ने टीम इंडिया को सीरीज से हारा हुआ घोषित कर दिया था। कई एक्स्पर्ट्स ने ये भी दावा किया था कि टीम इंडिया इस सीरीज में एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाएगी। क्योंकि विराट कोहली भी अपनी बिटिया के जन्म के लिए भारत लौट आए थे।
जिसके बाद सभी ने भारतीय टीम के कमबैक की उम्मीदें खत्म हो गई थी। आखिरी टेस्ट मैच से पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। ऐसे में निर्णायक मुकाबला गाबा में खेला जाना था जहां ऑस्ट्रेलिया को हराना लगभग नामुमकिन हो जाता है। लेकिन टीम इंडिया ने ऋषभ पंत की 89 रनों की जांबाज पारी की बदौलत 328 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।
रविचंद्रन अश्विन बोले- “गाबा टेस्ट ड्रॉ करवाना चाहते थे रवि शास्त्री”

हाल ही में टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर आधारित डाक्यूमेंट्री बनाई गई है। जिसका नाम ‘बंदों में था दम’ रखा गया है। इसके प्रमोशन के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 में भारतीय टीम के हीरोज रहे खिलाड़ियों को देखा गया था। जहां उनसे पत्रकारों द्वारा सवाल जवाब किया गया था। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने खुलासा किया है कि इस तत्कालीन कोच रवि शास्त्री गाबा टेस्ट को ड्रॉ करवाने की तलाश में थे। रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने कहा कि,
Tags: ऋषभ पंत, गाबा टेस्ट, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21, रवि शास्त्री, रविचंद्रन अश्विन,“लेकिन इस मैच में क्या हुआ था, रवि भाई ने अंदर से कहा, मैं बाहर बैठा था। वह ड्रॉ चाहते थे, क्योंकि मैच को ड्रा करने का मौका था, लेकिन हम जीत के लिए जा रहे थे। सबकी अपनी-अपनी योजना थी, मैंने अजिंक्य से बाहर से पूछा कि क्या योजना है, क्या हम जीत के लिए जा रहे हैं?
उन्होंने मुझसे कहा कि ‘पंत खेल रहे हैं और हम देखेंगे कि क्या होता है। जिस क्षण वॉशी (वॉशिंगटन सुंदर) ने अंदर जाकर 20 रन बनाए, तब हमारी योजना बदल गई। उनका 20-30 रन का योगदान बेहद अहम था।”
