आखिर कौन हैं Bulbul Saha , जिनसे रचाई इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर Arun Lal ने दूसरी शादी

By Satyodaya On May 4th, 2022
आखिर कौन हैं Bulbul Saha , जिनसे रचाई इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर Arun Lal ने दूसरी शादी

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (Arun Lal) ने बीते दिन बुलबुल साहा से ब्याह रचाया है। अरुण लाल (Arun Lal) से बुलबुल साहा (Bulbul Saha) कुल 28 साल छोटी हैं। इस समय अरुण लाल (Arun Lal) की उम्र 66 वर्ष है। सोशल मीडिया पर लोग उनको शादी की बधाइयां दे रहे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो गई है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि अरुण लाल (Arun Lal) और बुलबुल साहा (Bulbul Saha) बहुत खूब दिखाई दे रहे हैं। नई नवेली दुल्हन को फोटो में अरुण लाल किस करते हुए दिखाई दिए।

लोगों ने दी सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां

जैसे अरुण की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनको सभी लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया है। आगे आने वाले जीवन के लिए उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अगर बात करें बुलबुल साहा (Bulbul Saha) की तो वह पेशे से शिक्षिका है।

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

ज्ञात हो कि अरुण लाल अपनी पहली पत्नी रीना से तलाक ले चुके थे, लेकिन उन्होंने दूसरी शादी के लिए भी उनकी मंजूरी ली थी असल में अरुण लाल की पहली पत्नी बहुत बीमार रहती थी तो दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि पूर्व क्रिकेटर और उनकी दूसरी पत्नी शादी करने के बाद रीना की देखभाल करने वाले हैं। इन दोनों ने कोलकाता में शादी की बीते सप्ताह दोनों की हल्दी सेरेमनी की काफी सारी फोटो वायरल हुई थी। यह फोटो बुलबुल ने अपने फेसबुक अकाउंट के शेयर की थी।

अरुण लाल का काम

काम की बात करें तो अरुण लाल बंगाल टीम के मुख्य कोच हैं और उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल में स्थान बनाया था, लेकिन सौराष्ट्र के खिलाफ टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी। भारत की ओर से अपने करियर में उन्होंने 16 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 729 रन बनाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने 13 एकदिवसीय मैच भी खेले जिसमें उनका स्कोर 122 था।

इसे भी पढ़ें-भोजपुरी एक्ट्रेस Nidhi Jha ने Yash Kumar संग लिए सात फेरे, फोटोज़ हुईं वायरल

Tags: अरुण लाल, इंडियन क्रिकेट टीम, बुलबुल साहा,
Exit mobile version