IND vs IRE: हार्दिक और दीपक हुड्डा की आंधी में उड़ी आयरलैंड की टीम, पहला टी20 मैच भारत ने 7 विकेट से किया अपने नाम

By Akash Ranjan On June 27th, 2022
IND vs IRE: हार्दिक और दीपक हुड्डा की आंधी में उड़ी आयरलैंड की टीम, पहला टी20 मैच भारत ने 7 विकेट से किया अपने नाम

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच (IRE vs IND 1st T20) आज यानी रविवार 26 जून को डबलिन के कैसल एवेन्यू (Castle Avenue) क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होना था। लेकिन टॉस के बाद से बारिश का आना जाना लगा रहा जिस वज़ह मैच 2 घंटे देरी से स्टार्ट हुआ। लिहाजन मैच को 20 ओवर के बजाय 12 ओवर का कर दिया गया था।

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर आयरलैंड के ख़िलाफ़ गेंबाज़ी करने का फ़ैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मेजबान टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाये। ज़वाब में उतरी टीम इंडिया (Team India) ने 10 वें ओवर में ही 3 विकेट खो कर 109 रन बना लिए। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

आयरलैंड की पारी में हैरी टेक्टर ने जमाया अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, आयरलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। इस मैच (IRE vs IND 1st T20) में पहले बल्लेबाजी करते हुए. आयरलैंड को पहला झटका कप्तान एंड्र्यू बलबिरनि (Andrew Balbirnie) के रूप में लगा जिन्हें भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने चलता किया और भारत को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। इसके बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पॉल स्टर्लिंग को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अंत में इस मैच (IRE vs IND 1st T20) में हैरी टेक्टर (Harry Tector) ने दमदार अर्धशतक जमाया और अपनी टीम को संकटों से उबारा। टेक्टर की पारी की बदौलत ही आयरलैंड का स्कोर 100 के पार जा पाया। टेक्टर इस मैच में 33 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि जॉर्ज डॉकरेल 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs IRE: पहला टी20 मैच ऐसे जीती टीम इंडिया

109 रन का पीछा करने उतरी भारतीय पारी की शुरुआत ईशान किशन (Ishan Kishan) और दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने की। ईशान किशन ने पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर बरसने लगे, उन्होंने पहले ओवर में 14 रन बनाए। तीसरे ओवर में भी ईशान ने शुरुआत एक चौके और छक्के के साथ की, लेकिन इस ओवर में एक अच्छी गेंद पर वह बोल्ड हो गए। किशन ने उन्होंने 11 गेंदों में 26 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) के साथ मिल कर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों लय में नज़र आये। लगातार दो विकेट गिरने के बाद हार्दिक पंड्या को पहली ही गेंद नो बॉल मिली, जिसके बाद फ्री हिट पर उन्होंने छक्का लगाया। हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा ने मिलकर टीम इंडिया (Team India)को अच्छी स्थिति में पहुंचाए, जब पांड्या आउट हुए तब तक भारत जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था। अंत में रही कसर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik ) ने पूरी कर दी लास्ट में चौका लगा कर भारत को जीत दिला दी।

कप्तानी के तौर पर डेब्यू करते ही हार्दिक पांड्या ने रच दिए 2 बड़े इतिहास

दरअसल हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इससे पहले उन्होंने बतौर ऑलराउंडर ही भारत के लिए अपनी भूमिका निभाई था। लेकिन, रविवार (26 जून) को वो टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए कप्तानी करने वाले 9वें खिलाड़ी बन गए हैं।

इतना ही नहीं हार्दिक (Hardik Pandya) पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत के लिए गेंदबाजी तो की ही है और विकेट भी हासिल किया है। आयरलैंड के खिलाफ पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने उतरे पांड्या ने स्टर्लिंग को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने हुड्डा के हाथों कैच कराकर ये नया कीर्तिमान अपने नाम किया। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो पहले कप्तान बन गए हैं।

Tags: IND vs IRE, आयरलैंड, टीम इंडिया,
Exit mobile version