IND vs ENG: इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेट ना गिरने से परेशान हुए भारतीय टीम के फैंस, सोशल मीडिया में जमकर जाहिर की नाराजगी
IND vs ENG: इंग्लैंड की दूसरी पारी में जल्दी विकेट ना गिरने से परेशान हुए फैंस, सोशल मीडिया में जमकर जाहिर की नाराजगी

भारतीय टीम (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का चौथा दिन चल रहा हैं। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग शुरू कर दी हैं। भारत ने कल तीसरे सेशन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। आज चौथे दिन भारत ने 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना कर इंग्लैंड को 378 रनों का टारगेट दिया हैं।

जसप्रीत बुमराह ने दूसरे सेशन के खत्म होने से पहले 1 विकेट निकाल कर टीम को राहत दी हैं। लेकिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज जल्दी विकेट निकाल पाने में नाकामयाब हो रहे हैं। जिससे फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर नाराजगी जाहिर की हैं।

भारतीय टीम के गेंदबाज नहीं ले पा रहे जल्दी विकेट फैंस हुए परेशान

भारत अपनी दूसरी इनिंग में 245 के स्कोर पर आलआऊट हो गयी। भारत ने इंग्लैंड को 378 रनों का टारगेट दिया हैं। इंग्लैंड की दूसरी इनिंग की शुरूआत उनके सोच के हिसाब से ही जाती दिख रहा हैं। भारतीय गेंदबाज अब तक जल्दी विकेट निकाल पाने में नाकामयाब रहे हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), मोहम्मद शमी (MOHAMMAD SHAMI) , सिराज (SIRAJ) कोई भी भारतीय टीम के गेंदबाजो ने काफी देर तक विकेट नहीं निकाल पाए।

जिससे भारतीय फैंस काफी ज्यादा टेंशन में आ गए हैं। फैंस सोशल मीडिया में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कप्तान बुमराह ने दूसरे सेशन के अंत से पहले एक विकेट हासिल कर फैंस को थोड़ी राहत जरूर दी हैं। बुमराह ने अब तक 23 रन, शमी ने 21 रन, सिराज ने 26 रन और शार्दुल ने 15 रन और जडेजा ने 18 रन खर्च किए हैं। इंग्लैंड दूसरे सेशन के अंत तक 1 विकेट खोकर 107 के स्कोर पर पहुंची हैं। उम्मीद रहेगी भारत तीसरे सेशन में शानदार वापसी करके दिखाए।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/VishalVerma_9/status/1543958329508200448?s=20&t=iJbdn4flk-yuAEA2Ox8ZAA