“पेट बाहर आ रहा हैं, 36, 37 साल तक क्रिकेट खेलना हैं तो फिटनेस पर ध्यान दो”- बाबर आजम की नई तस्वीर देख भड़क उठे फैंस

एशिया कप (ASIA CUP) के शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया हैं 27 अगस्त से यह टूर्नामेंट दस्तक देने वाला हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN) के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम शानदार दिखाई दे रही हैं। एशिया कप से पहले पाकिस्तान नीदरलैंड (NETHERLANDS) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आ रही हैं। इस सीरीज में बाबर का बल्ले हमेशा की तरह काफी बोलता हुआ नजर आ रहा हैं।
बाबर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, बाबर के इन तस्वीरों पर फैंस भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको इसका कारण बताते हैं।
बाबर आजम की फिटनेस देख भड़क उठे फैंस

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) नीदरलैंड (NETHERLANDS) के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं । उनकी कप्तानी में पाकिस्तान नीदरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज पर अभी 2-0 से आगे हैं। बाबर आजम ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाऊंट हैंडल में अपने फिटनेस की झलक दिखाई हैं। बाबर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर कर बुरे तरह फंसते हुए नजर आए।
फैंस ने उन्हें उनके फिटनेस को लेकर बातें कहीं हैं। फैंस सोशल मीडिया में जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने बाबर को जिम में पसीना बहाने की सलाह दे डाली हैं। फैंस कह रहे हैं कि- पेट बाहर आ रहा हैं, कुछ करों, वहीं एक और फैन ने कहा हैं कि अगर 36, 37 की उम्र तक क्रिकेट खेलना हैं तो फिटनेस पर काम करो।
https://twitter.com/babarazam258/status/1559839049808060418?s=20
यहां देखें फैंस के ट्विट
Bhai pait bahir aarha ha iss ka kuch karo.. Rohit sharma na ban jana..
— Aman Ullah 🇵🇰🇵🇰 (@AmanUll06574597) August 17, 2022
Work more on fitness if you want to play till 36-37 mate
— Thakur (@wtf_nikkk) August 17, 2022
He is thinking i m looking , dude it's motapa dudes 👓 pic.twitter.com/22fQ7QF8ma
— Geeta (@Geeta477) August 17, 2022
Babar Bhai Gym pe zyada time do mote lag rhe ho
— Jawad Ali Bhutto (@JawadAliBhutto4) August 19, 2022
https://twitter.com/iammaliksaqib/status/1560486738966900736?s=20
Tags: पाकिस्तान क्रिकेट टीम, बाबर आजम,