SL vs PAK: "तुम हमारे साथ मजाक कर रहे हैं"- श्रीलंका के आगे पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, गुस्से से लाल फैंस ने जमकर लगाई क्लास
SL vs PAK: "तुम हमारे साथ मजाक कर रहे हैं"- श्रीलंका के आगे पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल, गुस्से से लाल फैंस ने जमकर लगाई क्लास

श्रीलंका बनाम पाकिस्तानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 9 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में खेला जा रहा था। यह मैच फाइनल से पहले का एक फाइनल ही था। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 121 रन ही बना पाई थी। श्रीलंकाई टीम ने पाथुम निशांका के 55 रनों की नाबाद पारी के चलते 5 विकेट से जीत प्राप्त कर ली हैं। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम पूरे सुपर-4 स्टेज में अजेय रही हैं। पाकिस्तान की हार देख पाकिस्तानी फैंस जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस ने जमकर निकाली अपनी भड़ास

आज एशिया कप 2022 के फाइनल से पहले हम एक और फाइनल देख रहे थे। आज की जीत से बहुत कुछ साफ हो जाएगा कि कौन किस पर भारी हैं। आज पहली पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाज आज एक के बाद एक आऊट होते रहे पाक के बल्लेबाज आज एक-एक रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आए। 20 ओवर में पाक की टीम सिर्फ 121 रन तक ही पहुंच पाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को थोड़ी दिक्कत हुई क्योंकि विकटें जल्दी गिरती हुई नजर आयी थी। लेकिन एक बल्लेबाज जो क्रिज पर टिका रहा और टीम को जीत दिलाकर ही अपना काम पूरा किया। श्रीलंका के बल्लेबाज पाथुम निशांका 55 रन पर अंत तक नाबाद रहे। पाकिस्तान की हार के बाद फैंस सोशल मीडिया में बौखलाए हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन