IND vs BAN: “इज्जत बचाने के लिए यह पारी खेली हैं”- केएल राहुल की फिफ्टी देखकर भी खुश नहीं हुए फैंस, दे डालें अतरंगी रिएक्शन

By Twinkle Chaturvedi On November 2nd, 2022
केएल राहुल

केएल राहुलः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 2 नवंबर का दूसरा मुकाबला भारत (INDIA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच भारत के सबसे पसंदीदा मैदान एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के 50 रन और विराट कोहली के 64 रनों की नाबाद शानदार पारी के चलते 184 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। केएल राहुल बड़े समय बाद इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए स्कोर करते हुए नजर आए हैं। केएल राहुल की इनिंग को देखकर फैंस सोशल मीडिया में गजब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

केएल राहुल की पारी पर गजब रिएक्शन देते नजर आए फैंस

केएल राहुल जिन्होने आस्ट्रेलिया में आते ही वॉर्मअप मैचों में अपना अवतार दिखाया था उन्होने दो वॉर्मअप मैचों का हिस्सा बन दोनों में फिफ्टी लगाई थी। लेकिन मेन टूर्नामेंट में आते ही केएल राहुल फ्लॉप होने लगे थे। अब तक खेले गए पिछले तीनों मैचों में राहुल बुरी तरह पिटते हुए नजर आए थे। यहां तक की नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उनका बल्ला शांत था। लेकिन आज केएल राहुल भले पहले गेंदों को थोड़े हल्के हाथों से खेलते हुए नजर आए।

लेकिन वह बाद में एक शानदार इनिंग बड़े दिनों बाद भारत के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। राहुल ने आज 32 गेंदों में 3 चौके औक 4 शानदार गगनचुंबी छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। लेकिन उस पारी को लेकर फैंस सोशल मीडिया में गजब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना हैं कि राहुल ने वर्ल्ड कप में अपनी इज्जत बचाने के लिए यह पारी खेली हैं। आइए आपको फैंस के अतरंगी रिएक्शन दिखाते हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/RasiaVivek14/status/1587728835423875073?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/AdityaSen0007/status/1587722362199629824?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/brb_memes7/status/1587729205550518273?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/superking1815/status/1587728437271482368?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/saharan_anuj_/status/1587735320631472128?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/Prince_Gupta27/status/1587736758006927360?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/ivishavverma/status/1587739304574394368?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/_jaadu_/status/1587738584571781121?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/AdityaSen0007/status/1587727432244953089?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/inevitable__31/status/1587729108578230273?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

Tags: केएसल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम बांग्लादेश,
Exit mobile version