SL vs BAN: “बांग्लादेश के लिए एक महान खोज” अफिफ हुसैन की अश्विसनीय पारी ने निभाया अहम किरदार, फैंस ने जमकर की सराहना

By Twinkle Chaturvedi On September 1st, 2022
SL vs BAN: "बांग्लादेश के लिए एक महान खोज" अफिफ हुसैन की अश्विसनीय पारी ने निभाया अहम किरदार, फैंस ने जमकर की सराहना

अफिफ हुसैनः एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 1 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान 183 पर रन बोर्ड पर लगा दिए हैं।

बांग्लादेश की टीम ने शुरूआत अच्छी की थी। लेकिन बीच में पारी धीमी हो गई। फिर अंत में अफिफ हुसैन (AFIF HOSSAIN) और महमदुल्लाह (MAHMUDULLAH) की शानदार पारियों ने टीम की काफी ज्यादा मदद की।

अफिफ हुसैन की शानदार पारी का सोशल मीडिया में जलवा

आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा नॉकआऊट मुकाबला काफी ज्यादा शानदार तरीके से खेला जा रहा हैं। दोनों टीमों के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं। पारी की शुरूआत में बांग्लादेश के बल्लेबाज मेंहदी हसन जो आज पहली बार ओपनिंग करने उतरे थे।

अपने कमाल के 38 रनों की पारी से अपनी टीम को शानदार शुरूआत देकर पवेलियन वापस लौटे। कप्तान शाकिब अल हसन ने आज 24 रनों की पारी खेली उनकी पारी और ज्यादा लंबी हो सकती थी। लेकिन उन्होने महिश ठीकसाना को अपना विकेट दे दिया।

गेम की पहली पारी में खेल कभी श्रीलंका के तरफ जाता था तो कभी बांग्लादेश की तरफ अंत में बांग्लादेश के बल्लेबाज अफिफ हुसैन (AFIF HOSSAIN) और महमदुल्लाह के 27 और मोसादेक हुसैन के 24 रनों की शानदार हिटिंग पारी ने टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की। अफिफ हुसैन ने आज 22 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से अश्विसनीय पारी खेली। सोशल मीडिया में फैंस अफिफ हुसैन की पारी पर जमकर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्विट

https://twitter.com/Manisays56/status/1564262419802775552?s=20&t=QV5cxdDJNof-Q9hx8qC4QA

https://twitter.com/BBARMY56/status/1565363815457337344?s=20&t=QV5cxdDJNof-Q9hx8qC4QA

https://twitter.com/kanzaimtiaz/status/1565361473077084160?s=20&t=QV5cxdDJNof-Q9hx8qC4QA

 

Tags: अफिफ हुसैन, एशिया कप 2022, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश,