IND vs ENG: ऋषभ पंत के शतकीय पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तूफान, सोशल मीडिया में फैंस जमकर दे रहे हैं मजेदार रिएक्शन

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई को 3 बजे से एडजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं।  इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (BEN STOKES) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आज तीसरे सेशन के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 338  रन बना लिए हैं। आज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने  भारत को कमजोर स्थिति से निकालते और संभालते हुए अपनी 5वीं टेस्ट सेंचुरी जड़ी। सोशल मीडिया में हर कोई उनका मुरिद हो गया हैं।

ऋषभ पंत ने ठोकी अपने करियर की 5वीं सेंचुरी

Image

इंग्लैंड के खिलाफ भारत इस टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खास नहीं रही थी। घातक गेंदबाजी कर रहे जेम्स एंडरसन (JAMES ANDERSON) ने 3 विकेट चटकाकर भारत को पूरी तरह ध्वस्त करने की कोशिश की। लेकिन जब ऋषभ पंत (RISHABH PANT) मैदान पर आए उन्होने खेलना शुरू किया तो मानो जैसे माहौल ही बदल गया।

ऋषभ पंत ने भारते को मजबूत देने वाली दूसरे सेशन तक पारी खेली। फिर ऋषभ पंत ने जैसे ही तीसरे सेशन के लिए मैदान पर कदम रखा मानो एक अलग ही जोश और जुनून से भरे दिखे। जहां से छोड़ा थे फिर से वहीं शुरू किया। ऋषभ ने आज अपने टेस्ट करियर की पांचवी सेंचुरी जड़ दी हैं। ऋषभ की ये सेंचुरी ऐसे क्षण पर आई हैं जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। ऋषभ ने आज 111 गेंदों पर 146 रनों की पारी खेली हैं।

ऋषभ के शतक पूरे होने के बाद पूरी टीम उनके लिए ताली बजाती भी नजर आई। इससे समझ बनता हैं कि आज उन्होने अपने टीम के लिए क्या योगदान दे दिया हैं। सोशल मीडिया में भी फैंस ऋषभ की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और साथ ही मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। तीसरे सेशन के अंत तक भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर रन हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/CricfanOp/status/1542918439722856448?s=20&t=VRo-wnbeBbzMeAbCpJ7f8A