IND vs SA: "इनसे तो भगवान भी नहीं बचा सकते"- रोहित शर्मा और द्रविड़ की जोड़ी ने डबूोई टीम की नईया, गुस्साए फैंस ने मचाया बवाल
IND vs SA: "इनसे तो भगवान भी नहीं बचा सकते"- रोहित शर्मा और द्रविड़ की जोड़ी ने डबूोई टीम की नईया, गुस्साए फैंस ने मचाया बवाल

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 4 अक्टूबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर (HOLKAR STADIUM INDORE)  शाम 7 बजे से खेला जा रहा था। भार  साऊथ अफ्रीका ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए  3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 178 रनों पर ही सिमट कर रह गई। भारत आज पूरे 20 ओवर भी खेल नहीं पाई हैं।

अफ्रीका ने 49 रनों से मैच अपने नाम कर लिया हैं।  भारत ने भले ही सीरीज जीती हो लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह हार उनके लिए एक बुरे सपने की तरह हैं। आज भारत की हार का सारा ठीकरा भारतीय फैंस रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) की जोड़ी पर डालते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय फैंस ने रोहित शर्मा और द्रविड़ के ऊपर निकाली भड़ास

आज भारत के तरफ से ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और ऋषभ पंत  (RISHABH PANT) साथ में उतरे थे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर ही आऊट हो गए। जिसके तुरंत बाद तीन नंबर पर आए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) 1 रन बनाकर आऊट हो गए। ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच हमें थोड़ी अच्छी साझेदारी देखने को मिली लेकिन वह ज्यादा लंबी नहीं रही।

ऋषभ पंत अच्छे लय में नजर आ रहे थे। लेकिन वह सिर्फ 27 बनाकर आऊट हो गए। दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK)  को आज बैटिंग में प्रमोशन मिला था। वह चार नंबर पर उतरे थे और शानदार नजर आए, लेकिन महज 46 रनों पर आऊट हो गए। सूर्या भी आज जल्दी अपना विकेट 8 रन खोते दिखे।

आज भारत की करारी हार का ठीकरा फैंस कोच और कप्तान पर फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) पर फैंस जमकर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। उनके कुछ भी प्लान ठीक से बैठ नहीं रहे हैं और यह भारतीय टीम को नुकसान देने के अलावा कुछ और नहीं दे रहा हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/IndianTweetss/status/1577341196380565505?s=20&t=MIvEsjs2GjD_1EYz6BjKoA