IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार के अंत तक बचे रह गए 2 ओवर, कप्तान रोहित शर्मा की ऐसी कप्तानी पर गुस्से में आ गए फैंस जमकर सुनाई खरी-खोटी
IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार के अंत तक बचे रह गए 2 ओवर, कप्तान रोहित शर्मा की ऐसी कप्तानी पर गुस्से में आ गए फैंस जमकर सुनाई खरी-खोटी

भुवनेश्वर कुमारः भारतीय टीम (INDIA TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती दिखाई दे रही हैं।  आज 1 अगस्त को सीरीज का दूसरा मैच वॉर्नर पॉर्क में 3 घंटे देरी से भारतीय समय 11 बजे से खेला जा रहा हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था।

वेस्टइंडीज की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकटों से जीत हासिल कर ली। आज भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी की जिसे लेकर फैंस सोशल मीडिया में काफी ज्यादा गुस्से में दिखें।

भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिला आखिरी ओवर झल्लाए हुए हैं फैंस

भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी पर कोई भी बल्लेबाज क्रिज पर समय बिताकर अच्छी पारी नहीं खेल पाए। 19.4 ओवर में ही 138 के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी। वेस्टइंडीज की पारी में टीम जल्दी विकेट गिराकर दबाव बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।  लेकिन खेल के आखिरी में आते-आते टीम ने धमाकेदार वापसी की।

आवेश खान (AVESH KHAN) ने ब्रैंडन किंग का विकेट लिया जो 68 रन पर खेल रहे थे। फिर अर्शदीप सिंह ने कमाल के ओवर डाले, 19वें ओवर में विकेट लेकर अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) ने भारत को मजबूत पक्ष में ही डाल दिया। ऐसा लग रहा था कि भारत यह मैच जीत जाएगी।

आवेश खान को रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर दिया जबकि भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) जैसे गेंदबाज के 2 ओवर बचे हुए थे।रोहित का फंडा क्लीयर था कि वो आवेश को मौका देकर उनकी काबिलियत जानना चाहते थे। लेकिन फैंस भुवी को ओवर ना देने पर जमकर भड़ास उतारते नजर आ रहे हैं।  फैंस जमकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/jhawar_ayush/status/1554210120900694016?s=20&t=m5INh_nCl0LXdeG2FGfv3g