AFG vs SL: "राशिद भाई खेल किसकी तरफ से रहे हो"- श्रीलंकाई बल्लेबाजों के आगे बुरी तरह पिटे राशिद खान, फैंस ने जमकर उड़ाई फ़ज़ीहत
AFG vs SL: "राशिद भाई खेल किसकी तरफ से रहे हो"- श्रीलंकाई बल्लेबाजों के आगे बुरी तरह पिटे राशिद खान, फैंस ने जमकर उड़ाई फ़ज़ीहत

राशिद खानः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-4 स्टेज के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। सुपर-4 का पहला महामुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज (REHMANULLAH GURBAZ) की शानदार पारी के चलते 176 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया था। श्रीलंकाई टीम ने लक्ष्य को हासिल करते हुए 4 विकटों की शानदार जीत प्राप्त कर ली हैं। आज राशिद खान की काफी ज्यादा पिटाई होती नजर आई हैं। जिस पर फैंस अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

राशिद खान जमकर हुए ट्रोल

अफगानिस्तान ने आज अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे आज अफगानिस्तानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने आसानी से चेज कर लिया। राशिद खान जो पिछले मैचों में अपने गेंद से कमाल दिखाते नजर आए थे। आज के मैच में उनकी बल्लेबाजी आई थी लेकिन वह 9 रन पर रनआऊट हो गए।

उसके बाद गेंदबाजी में उनके साथ ऐसा ही होता नजर आया। आज राशिद खान का दिन ही नहीं था। राशिद ने अपने पहले ओवर में 17 रन दे डालें। जिसे देखकर सुनकर तो फैंस दंग ही रह गए।

आज राशिद खान ने 4 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 39 रन दिए और सिर्फ एक विकेट चटकाए। आज राशिद की गेंदबाजी देख फैंस सोशल मीडिया में गजब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने तो यह भी कह दिया कि आखिर राशिद खेल किसके तरफ से रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/Indianslumdog/status/1566111361134129157?s=20&t=kjsgv9T4yf-nGq9XkUr1qw