SL vs PAK: "इसने तो जीरो से हीरो बना दिया"- पाकिस्तान के खिलाफ भानुका राजपक्षे की हीरोपंती देख सजदे में झुके फैंस, जमकर हुई तारीफ
SL vs PAK: "इसने तो जीरो से हीरो बना दिया"- पाकिस्तान के खिलाफ भानुका राजपक्षे की हीरोपंती देख सजदे में झुके फैंस, जमकर हुई तारीफ

भानुका राजपक्षेः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इस सीजन का फाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  के बीच खेला जा रहा हैं। दोनों ही पहले एशिया कप का ताज़ अपने सर सज़ा चुकी हैं। श्रीलंका 5 बार वहीं पाकिस्तान 2 बार टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। फाइनल मुकाबला आज शाम 7ः30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। श्रीलंकाई टीम आज फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी।

पाकिस्तानी गेंदबाजों के शुरूआती अटैक को देखकर लगा कि बल्लेबाज टिक नहीं पाएंगे। फिर भानुका राजपक्षे (BHANUKA RAJPAKSA) ने टीम को संभालते हुए शानदार पारी खेली जिसके दम पर टीम 6 विकेट के नुकसान 170 रन बना पायी। सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर भानुका के जज्बे को सलाम किया हैं।

भानुका राजपक्षे की पारी ने फैंस को बनाया दीवाना

एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिस पर टीम खड़ी हुई भी नजर आ रही थी। पाकिस्तान ने श्रीलंका को अच्छे खासे झटके दे डालें। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तो सस्ते में पवेलियन लौट गए। 57 रन के स्कोर पर टीम की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

सबको लगा रहा था कि अब यहां से श्रीलंका का कुछ भी नहीं हो सकता हैं। लेकिन फिर भानुका राजपक्षे ने आकर सब बदल दिया। भानुका राजपक्षे ने पहले संभल कर खेलने की कोशिश की। फिर उन्होने आक्रमकता दिखाना शुरू किया। भानुका ने 45 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेली।

इस पारी ने श्रीलंका को सीधा जीरो से हीरो बना दिया। कहां लग रहा था एक तरफा मैच हैं वहां पर भानुका की पारी ने इसे पूरा का पूरा बदल दिया। सोशल मीडिया में भी फैंस भानुका की पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-