IND vs SA: "आपको लाहौर छोड़ आए"- भारत की हार से रोते नजर आया पाकिस्तान, भारतीय फैंस ने जलवा दिखाते हुए जमकर उड़ाई खिल्ली
IND vs SA: "आपको लाहौर छोड़ आए"- भारत की हार से रोते नजर आया पाकिस्तान, भारतीय फैंस ने जलवा दिखाते हुए जमकर उड़ाई खिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 30 अक्टूबर का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच शाम 4ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में खेला जा रहा था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 68 रनों के चलते 133 रन बोर्ड पर लगाए थे।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत में शेनदार खेल दिखाया लेकिन उसे अंत के ओवरों में नहीं बना पाए जिसके चलते साऊथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। भारत की इस हार से हमारी राइवल का बुरा हाल हो गया हैं क्योंकि अब पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं।

भारत की हार से पाकिस्तान में छायी मायूसी

टीम इंडिया का आज बल्लेबाजी करते हुए बहुत बुरा हार था सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज आज क्रिज पर अपने पैर नहीं जमा पाया था। अब भारत का लक्ष्य अफ्रीकी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने का रोकने था जिस पर भारत खड़े होती हुई नजर आयी। अर्शदीप सिंह ने पहले घातक गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटका लिए।

क्विंटन डिकॉक 1 रन और रीले रॉसो जैसे शानदार खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर आऊट होते हुए नजर आए। इन विकटों के बाद से साऊथ अफ्रीका के ऊपर टीम ने दबाव बनाए रखा। साऊथ अफ्रीका पावरप्ले में 24 पर 3 थी लेकिन उसके बाद विकेट नहीं गिरा। मॉर्करम और डेविड मिलर के बीच साझेदारी ने साऊथ अफ्रीका को मैच जीतवा दिया।

अंत के ओवरों में अश्विन द्वारा काफी ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। अश्विन ने अपने आखिरी ओवर में 2 छक्के दे दिए जिसने टीम इंडिया को नुकसान पहुंचाया। अश्विन ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट ली जो सबसे महंगा स्पेल था। लेकिन पर अश्विन के स्पेल से भारत की हार तो हुई लेकिन हमारी राइवल पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं। भारत की जीत पाक की एक उम्मीद थी जो कि अब खत्म हो चुकी हैं। इस बात पर पाक फैंस रोते हुए और इंडियन फैंस मज़े लेते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Bhatkela/status/1586733999803990017?s=20&t=LIn3PlRn97sZyhEGvnZgeA

https://twitter.com/OneLastDelivery/status/1586731741342998533?s=20&t=LIn3PlRn97sZyhEGvnZgeA

https://twitter.com/Fallen_x_King/status/1586729861732868100?s=20&t=LIn3PlRn97sZyhEGvnZgeA