INDL vs SLL: “रिटायरमेंट वापस ले लो प्लीज़”- नमन ओझा की करिश्माई शतकीय पारी देख दिल हार बैठे फैंस ने जमकर बांधे तारीफों के पुल

INDL vs SLL: "रिटारमेंट वापस ले लो प्लीज़"- नमन ओझा की करिश्माई शतकीय पारी देख दिल हार बैठे फैंस ने जमकर बांधे तारीफों के पुल

नमन ओझाः रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (RSWS) 2022 का फाइनल मुकाबला इंडिया लीजेंड्स (INDIA LEGENDS) और श्रीलंका लीजेंड्स (SRILANKA LEGENDS) के बीच शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम (SHAHID VEER NARAYAN SINGH STADIUM) रायपुर में खेला जा रहा हैं। इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULAKR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

जिस पर टीम पूरी तरह खड़ी होती हुई नजर आयी। इंडिया लीजेंड्स ने नमन ओझा (NAMAN OJHA) के रनों की शानदार पारी के चलते 195 रन बनाए हैं। सोशल मीडिया में फैंस नमन  की पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

नमन ओझा की शतकीय पारी देख फैंस ने मनाया त्योहार

आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया लीजेंड्स को सबसे बड़ा झटका पहले ही लग गया था जब सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) शून्य के स्कोर पर आऊट हो गए थे। उसके बाद सुरेश रैना (SURESH RAINA) भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फाइनल मैच वाले दिन मिले इन झटकों से फैंस परेशान हो गए थे।

लेकिन फिर नमन ओझा (NAMAN OJHA) ने अपनी शानदार पारी से मिले झटकों व चोटों पर मलहम लगाकर उसे ठीक कर दिया। नमन ओझा ने आज 71 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। नमन ओझा ने अपनी शतकीय पारी से टीम को मुसिबत से बाहर निकालते हुए फाइनल मैच में मजबूती दी।

यह पूरा टूर्नामेंट नमन के लिए शानदार था। आज फाइनल मैच में इसे और शानदार और मजेदार बनाकर नमन ने इंडिया लीजेंड्स के फैंस को खुश कर दिया। फैंस जमकर नमन ओझा की शतकीय पारी के तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहें हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/ShriRam000001/status/1576255047360745472?s=20&t=4TE-agQrcr4xYeVcQAPpyQ

https://twitter.com/narayan4632/status/1576250250917863424?s=20&t=4TE-agQrcr4xYeVcQAPpyQ

https://twitter.com/AkshitMahajan13/status/1576244143306645504?s=20&t=4TE-agQrcr4xYeVcQAPpyQ