AUS vs IRE: “इस लड़ाई को सलाम हैं”- कंगारूओं के आगे लॉर्कन टकर ने बहादुरी दिखाते हुए खेली 71 रनों की नाबाद पारी, फिदा हुए फैंस

By Twinkle Chaturvedi On October 31st, 2022
AUS vs IRE: "इस लड़ाई को सलाम हैं"- कंगारूओं के आगे लॉर्कन टकर ने बहादुरी दिखाते हुए खेली 71 रनों की नाबाद पारी, फिदा हुए फैंस

लॉर्कन टकरः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 31 अक्टूबर का मुकाबला मेजबान आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। आयरलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) के 63 रनों की पारी से 179 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड का आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बुरा हाल कर दिया।

आयरलैंड मात्र 137 रन बनाकर ऑलआऊट हो गयी। आस्ट्रेलिया ने 42 रनों की जीत दर्ज कर ली हैं। आयरलैंड के बल्लेबाज लॉर्कन टकर (LORKEN TUCKER) ने आज शानदार बहादुरी दिखाई हैं। आज भले आयरलैंड मैच नहीं जीत पाई लेकिन उनकी शानदार पारी ने फैंस को दीवाना बना दिया हैं।

लॉर्कन टकर की पारी ने फैंस को बनाया दीवाना

आज आयरलैंड को हराकर आस्ट्रेलिया ने अपने सेमीफाइनल की उम्मीद को जिंदा रखा हुआ हैं। आज आस्ट्रेलियाई सारे डिपॉर्टमेंट में शानदार नजर आयी। पहले कप्तान ऐरॉन फिंच ने अपनी 63 रनों की पारी से टीम को मजबूत स्थिति में रखा। अन्य बल्लेबाजों ने भी आज टीम में योगदान दिया हैं। गेंदबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने आयरलैंड का कीमा बना दिया।

टीम ने आयरलैंड के आधे बल्लेबाजों को तौथे ओवर में 25 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। ग्लेन मैक्सवेल 2 विकेट, पैट कमिंस के नाम 2 विकेट, मॉर्कस स्टॉइनिस के नाम 1 विकेट और मिचेल स्टॉर्क ने 2 विकटें अपने नाम की। आस्ट्रेलियाई गेंदबाज सबसे खतरनाक गेंदबाजी करते हुए तो नजर आए लेकिन कोई लॉर्कन टकर का बाल भी बाका नहीं कर सकें।

दूसरे छोर से विकटें भले ही गिरती रही लेकिन उन्होने अपनी बल्लेबाजी से खेल को शानदार मोड़ दिया। लॉर्कन टकर अंत तेक 48 गेंदों में 71 के स्कोर पर नाबाद रहे। आज उनकी पारी टीम को जीत तो नहीं दिला पाई लेकिन उनकी पारी ने क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/razamemesby/status/1587045194624548865?s=20&t=9hWjfCRd50AQKrowGEhSjA

https://twitter.com/HipoFaarRahaHai/status/1587041277224394754?s=20&t=9hWjfCRd50AQKrowGEhSjA

https://twitter.com/JhawarGourav7/status/1587041484137631744?s=20&t=9hWjfCRd50AQKrowGEhSjA

https://twitter.com/kapildevtmkr/status/1587039428572479488?s=20&t=9hWjfCRd50AQKrowGEhSjA

https://twitter.com/hakeemadnan_/status/1587040747593031680?s=20&t=9hWjfCRd50AQKrowGEhSjA

Tags: आस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, ऐरॉन फिंच, टी20 वर्ल्ड कप 2022, लॉर्कन टकर,