“क्यों भाई इसको किस बात का रेस्ट”- न्यूजीलैंड दौरे में रेस्ट मोड में नजर आए केएल राहुल, फैंस ने ट्रोल करते हुए साधा निशाना

By Twinkle Chaturvedi On October 31st, 2022
"क्यों भाई इसको किस बात का रेस्ट"- न्यूजीलैंड दौरे में रेस्ट मोड में नजर आए केएल राहुल, फैंस ने ट्रोल करते हुए साधा निशाना

केएल राहुलः   भारतीट टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) का हिस्सा बनकर ट्रॉफी के लिए लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन वर्ल्ड कप के ठीक बाद भारत कफी सारे द्विपक्षीय सीरीजों का हिस्सा बनने वाली हैं। वर्ल़्ड कप के ठीक बाद भारत न्यूजीलैंड दौरे (NEW ZEALAND TOUR) में वनडे और टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

फिर उसके बाद 4 दिसंबर से बांग्लादेश का दौरा (BANGLADESH TOUR) करती हुई नजर आएगी। 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारत 14 दिसंबर से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। जिसके लिए टीम की घोषणा कर दी गई हैं। इन सीरीजों में भारतीय खिलाड़ियों की वापसी होती तो दिख रही हैं लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली और केएल जैसे खिलाड़ी वर्ल्ड कप के बाद आराम के मोड में आ गए हैं जिसे लेकर फैंस उनको ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

केएल राहुल को मिला हैं रेस्ट या हो गए ड्राप

टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद भारत 18 नवंबर से न्यूजीलैंड दौरे पर दिखने वाली हैं जहां भारत 3 मैचों की टी20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आएगी। इस दौरे में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और केएल राहुल (KL RAHUL) जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या टी20 और शिखर धवन वनडे की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। केएल राहुल जो इस वक्त अपने करियर में सबसे खराब दौरे से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं।

एक के बाद एक मैचों में केएल राहुल का फॉर्म पहले से और बद्तर होता जा रहा हैं। अब केएल राहुल को जब न्यूजीलैंड दौरे में रेस्ट मिला हैं तो फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि वह रेस्ट हैं या फिर उन्हें ड्रॉप कर दिया गया हैं। क्योंकि रेस्ट लेने लायक तो वह कुछ काम करते हुए नजर नहीं आए हैं। केएल राहुल के बाहर रहने पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Anilkum91101869/status/1587098883788005378?s=20&t=9hWjfCRd50AQKrowGEhSjA

https://twitter.com/Tiny_Monk_/status/1587098677835096064?s=20&t=9hWjfCRd50AQKrowGEhSjA

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, न्यूजीलैंड दौरा, भारतकीय क्रिकेट टीम,