IND vs ZIM: केएल राहुल एक बार फिर चोट के चलते भारतीय टीम से हुए बाहर, नाराज फैंस ने पूछा- “आखिर आराम में चोटिल कैसे हुए राहुल”

By Twinkle Chaturvedi On July 30th, 2022
IND vs ZIM: केएल राहुल एक बार फिर चोट के चलते भारतीय टीम से हुए बाहर, नाराज फैंस ने पूछा- "आखिर आराम में चोटिल कैसे हुए राहुल"

केएल राहुलः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज के लिए आज बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर कप्तानी संभालते दिखने वाले हैं। इस सीरीज में दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR)और वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) जैसे खिलड़ियों की वापसी होती दिख रही हैं।

इस साल में ऐसा सातवीं बार होने वाला हैं जब केएल राहुल वापस से किसी सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देने वाले हैं। केएल राहुल (KL RAHUL) की चोट की चिंता अब भारतीय टीम के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस ने केएल राहुल की गैरमौजूदगी पर सोशल मीडिया में बाढ़ ला दिया हैं।

केएल राहुल एक बार फिर नहीं हैं टीम का हिस्सा

केएल राहुल (KL RAHUL) आईपीएल के बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान चुने गए थे। मैच शुरू होने से पहले ही वो चोटिल होकर बाहर हो गए थे। सर्जरी के कारण राहुल को इंग्लैंड जैसा महत्वपूर्ण दौरा भी छोड़ना पड़ा। फिर वेस्टइंडीज दौरे की टी20 टीम घोषणा ने फैंस को खुश होने का मौका दिया था क्योंकि केएल राहुल वापसी करते दिख रहे थे। लेकिन राहुल एक बार फिर इस दौरे से बाहर हो गए उनकी जगह पर संजू सैमसन को टीम में चुना गया।

जिम्बाब्वे दौरे (ZIMBABVE TOUR) के लिए राहुल के कप्तान बनने की खबर आ रही थी, लेकिन टीम की घोषणा में वापस से साफ हो गया कि राहुल एक बार फिर खेलते दिखाई नहीं देंगे। ऐसा इस साल सातवीं बर हैं जब केएल राहुल भारत के लिए सीरीज में खेलते दिखाई नहीं देंगे।  राहुल की टीम में गैरमौजूदगी अब फैंस को काफी ज्यादा परेशान करने लगी हैं। फैंस जमकर इस मामले में सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/Rahulc7official/status/1553415266088153088?s=20&t=-hXHyyB2DJfhmrxUkU-Djg

https://twitter.com/kingKLrahul/status/1553398013212495872?s=20&t=-hXHyyB2DJfhmrxUkU-Djg

https://twitter.com/vidit2022/status/1553399367557533696?s=20&t=-hXHyyB2DJfhmrxUkU-Djg

https://twitter.com/kunaalyaadav/status/1553401569021874177?s=20&t=-hXHyyB2DJfhmrxUkU-Djg

https://twitter.com/KlrSunshine/status/1553406170978975744?s=20&t=-hXHyyB2DJfhmrxUkU-Djg

https://twitter.com/kunaalyaadav/status/1553383813979389954?s=20&t=-hXHyyB2DJfhmrxUkU-Djg

 

Tags: केएल राहुल, जिम्बाब्वे दौरा, भारतीय क्रिकेट टीम,