INDW vs ENGW: “मारी छोरियां छोरों से बढ़कर हैं”- हरमनप्रीत कौर की अविश्वसनीय शतकीय पारी देख सजदे में झुके गौरवान्वित फैंस

By Twinkle Chaturvedi On September 21st, 2022

हरमनप्रीत कौरः भारतीय महिला क्रिकेट टीम (INDIAN WOMEN CRICKET TEAM)  इस वक्त इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) पर हैं जहां टीम टी20 सीरीज खेल चुकी हैं। जिसके बाद 18 सिंतबर से टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। जिसका दूसरा मैच आज 21 सिंतबर को सेंट लॉरेंस ग्राऊंड में खेला जा रहा हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना दिए हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) ने आज अपने 143 रनों की पारी से विरोधी टीमों को घुटने पर बैठा दिया। उनकी शानदार पारी से फैंस भी उनके सजदे में झुक गए हैं।

हरमनप्रीत कौर की शतकीय पारी ने सोशल मीडिया में लगाई आग

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET KAUR) की काबिलियत कितनी हैं इस बात का जवाब वह समय-समय पर अपनी पारियों से आलोचकों को देती रहती हैं। भारत ने भले ही टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ हारी हो। लेकिन जिस तरह से वनडे में टीम ने वापसी की हैं वह काबिलेतारीफ हैं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर जिनके कप्तानी पारी से भारत ने अपना पिछला मैच जीता था। आज एक बार फिर वह टीम की ढाल बनकर आगे खड़ी हुई हैं। आज हरमनप्रीत कौर ने ना सिर्फ शतकीय पारी खेल टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि उनकी यह पारी युगों-युगों तक याद की जाएगी।

यह पारी भारतीय महिला क्रिकेट को और ऊंचाईयों तक लेके जाने का काम करेगी। सोशल मीडिया में फैंस जमकर हरमनप्रीत की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। हरमनप्रीत ने 111 गेंदों में 18 चौके और 4 छक्कों की मदद से 143 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय महिला टीम ने आखिरी 3 ओवरों में 62 रन ठोक डालें। जो कि अविश्वसनीय हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Jahanvi22257121/status/1572615466027470848?s=20&t=dgFkKtOyvmU2k2Sc3ycXUA

https://twitter.com/kapildevtmkr/status/1572613324407177216?s=20&t=dgFkKtOyvmU2k2Sc3ycXUA

 

 

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर,
Exit mobile version