IND vs WI: दीपक हुड्डा ने पहनी प्रसिध्द कृष्णा की जर्सी, फैंस ने लिए खूब मजे कहा- "इसलिए प्रसिध्द नहीं थे प्लेइंग 11 का हिस्सा"
IND vs WI: दीपक हुड्डा ने पहनी प्रसिध्द कृष्णा की जर्सी, फैंस ने लिए खूब मजे कहा- "इसलिए प्रसिध्द नहीं थे प्लेइंग 11 का हिस्सा"

दीपक हुड्डाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में वनडे सीरीज खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। सीरीज के दोनों मुकाबलों में रोमांचक जीत से भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज के दूसरे मैच में 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अंत में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 2 विकटों से मुकाबला नाम कर सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं।

भारत के उभरते खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) कल गेंद और बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आए। लेकिन  कल दीपक के प्रदर्शन से ज्यादा उनकी जर्सी को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। कल के मैच में दीपक हुड्डा अपनी जर्सी ना पहन कर प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) की जर्सी पहने हुए नजर आए। जिससे फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर मजे लिए हैं।

दीपक हुड्डा ने पहनी प्रसिध्द कृष्णा की जर्सी

शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली हैं। कल सीरीज का दूसरा मैच चल रहा था। जिसमें भारत ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन कर रोमांचक तरीके से जीत प्राप्त की। दीपक हुड्डा भारत के एक ऑलराऊंडर के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं। कल दीपक ने गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 42 रन दिए और भारत को पहली सफलता भी दिलाई।

कल दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने बल्लेबाजी करते हुए 33 रनों का योगदान टीम को दिया। कल दीपक ऑलराऊंड प्रदर्शन करते हुए नजर आए। लेकिन दीपक अपनी जर्सी में टेप लगाए हुए नजर आ रहे थे, जर्सी में सिर्फ नंबर नजर आ रहा था, नाम को छुपा दिया गया था। जैसे मैच आगे बढ़ा पता चला कि दीपक ने प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) की जर्सी पहनी हैं।

जिसके बाद दीपक और बीसीसीआई (BCCI) सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगे। फैंस ने कहा कि- इस दौरे के लिए भारत का बजट कम हो गया हैं, साथ ही एक यूजर ने यह भी लिखा कि दीपक ने प्रसिध्द की जर्सी पहनी इसलिए प्रसिध्द आज टीम का हिस्सा नहीं थे। इस वाक्ये पर हर व्यक्ति अपने-अपने अंदाज से मजे लेते नजर आए।

यहां देखें ट्वीट