बेन स्टोक्स के संन्यास की खबर सुन फैंस के बीच छाई मायूसी, खबर सुनकर दिग्गज पर भड़क गया फैन
बेन स्टोक्स के संन्यास की खबर सुन फैंस के बीच छाई मायूसी, खबर सुनकर दिग्गज पर भड़क गया फैन

इंग्लैंड (ENGLAND) के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर और मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (BEN STOKES) ने आज वनडे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट (ODI) से संंन्यास की घोषणा कर दी हैं। स्टोक्स हमेशा दबाव भरे माहौल में अपनी काबिलियत भरे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। बेन ने वनडे छोड़ने का तीनों प्रारूपों में एक साथ प्रदर्शन करने को बताया हैं। बेन की संन्यास की खबर सुनकर फैंस काफी ज्यादा दुख में आ गए हैं। सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर निराशा व्यक्त की हैं।

बेन स्टोक्स के संन्यास की खबर सुन फैंस के बीच छाई निराशा

इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स (BEN SOTKES) ने आज अपने फैंस के साथ-साथ कई बड़े दिग्गजों को अपने वनडे क्रिकेट से संन्यास के प्लान से चौंकाने का काम किया हैं. स्टोक्स हमेशा अपनी टीम के लिए दबाव की परिस्थितियों में मौजूद रहते हैं। आज सोमवार 18 जुलाई को स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। बेन ने तीनों प्रारूपों में एक साथ प्रदर्शन ना कर पाने को इस संन्यास का कारण बताया हैं।

स्टोक्स अपना आखिरी वनडे मैच इसी हफ्ते मगंलवार को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। बेन ने साथ ही में यह जानकारी भी दी हैं कि वो टेस्ट क्रिकेट में बने रहेंगे। लेकिन फैंस अब उन्हें वनडे टीम की जर्सी पर काफी ज्यादा मिल करने वाले हैं। सोशल मीडिया में फैंस ने बेन के संन्यास की खबर पर निराशा व्यक्त की हैं।

यहां देखें ट्वीट