IND vs WI: आवेश खान ने वनडे टीम में किया डेब्यू, डेब्यू पर बधाई देने के साथ-साथ फैंस ने प्रदर्शन के लिए किया जमकर ट्रोल

By Twinkle Chaturvedi On July 24th, 2022
IND vs WI: आवेश खान ने वनडे टीम में किया डेब्यू, डेब्यू पर बधाई देने के साथ-साथ फैंस ने प्रदर्शन के लिए किया जमकर ट्रोल

आवेश खानः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर दिया हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का दूसरा मैच 24 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 3 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था। आज वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)  ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी हैं।

आज भारत एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी हैं। आज प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) की जगह आवेश खान को प्लेइंग 11 में शामिक किया गया हैं। आज आवेश खान (AVESH KHAN) भारतीय टीम में वनडे डेब्यू करने जा रहे हैं। आवेश के डेब्यू पर पर सोशल मीडिया में फैंस जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

आवेश खान के डेब्यू प्रदर्शन पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल

आवेश खान को मिला डेब्यू का मौका

आवेश खान को मिला डेब्यू का मौका

 

आज भारत और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेल रही हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत के बाद आज भारतीय टीम सीरीज जीतने का मन बनाकर मैदान में उतरी हैं। आज आवेश खान (AVESH KHAN) भारत के लिए वनडे टीम में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आवेश खान जिन्होने आईपीएल 2021 के सत्र में शानदार प्रदर्शन कर पहले भारत की टी-20 टीम में डेब्यू किया था। आज वो अपना वनडे टीम में शानदार डेब्यू करने जा रहे हैं।

आवेश खान आज प्लेइंग 11 हिस्सा हैं, उन्हें प्रसिध्द कृष्णा की जगह पर टीम में जगह मिली हैं। सोशल मीडिया में फैंस आवेश के डेब्यू से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। फैंस जमकर आवेश को बधाईयां दे रहे हैं। मगर आवेश खान ने जब गेंदबाजी हाथ में ली, तब से उनकी पिटाई होती नजर आ रही हैं, जिस पर भी फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उम्मीद होगी आवेश आगे के ओवरों में अच्छी वापसी करें।

यहां देखें टि्वट

https://twitter.com/prathamesh18451/status/1551205611576037377?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

https://twitter.com/vivxone8/status/1551206005307953155?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

https://twitter.com/ABHAYPA86334726/status/1551193247996751878?s=20&t=dq9TpW2mdKCyO1bWwmiOPA

Tags: आवेश खान, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम,