AUS vs NZ: “इनका तो भांडा फूट गया”- अपने ही मैदान में 111 रन पर सिमट गई आस्ट्रेलिया, फैंस ने जमकर लिए मज़े

By Twinkle Chaturvedi On October 22nd, 2022
AUS vs NZ: "इनका तो भांडा फूट गया"- अपने ही मैदान में 111 रन पर सिमट गई आस्ट्रेलिया, फैंस ने जमकर लिए मज़े

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 22 अक्टूबर का पहला मुकाबला मेजबान आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAMD) के बीच एसीजी (SCG) (सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड) में दोपहर 12ः30 बजे से खेला जा रहा था। आस्ट्रेलिया के कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करे का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) के शानदार बल्लेबाजी के चलते 20 ओवर में 200 रनों पर पारी घोषित की थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम बुरी तरह पिट गई वह 111 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी और उन्हें अपने ही मैदान में 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड ने पहले ही मैच में आस्ट्रेलिया की लगाई अक्ल ठिकाने

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही 200 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। अब न्यूजीलैंड का लक्ष्य आस्ट्रेलिया को 200 रनों से पहले रोकने का था जिस पर टीम पूरी तरह सफल होती हुई नजर आयी। न्यूजीलैंड के सारे गेंदबाज आज अटैक करते हुए नजर आए। आस्ट्रेलियाई टीम पहला विकेट माज्ञ 5 रन पर गिरा था। जब डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER 5 रन बनाकर ही आऊट हो गए।

कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) भी 13 रन बनाकर चलते बनें। ग्लैन मैक्सेवल (GLENN MAXWELL) जो टीम को आशा देते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन वह भी 28 रन बनाकर आऊट हो गए। आज आस्ट्रेलिया की टीम 111 रनों पर ही ऑलआऊट हो गयी। मिचेल सैंटनर (MICHAEL SANTNER) आज न्यूजीलैंड से सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

इसी के साथ टिम साऊदी (TIM SOUTHEE) ने विकेट, लॉकी फर्गुस्न (LOCKIE FERGUSON) ने विकेेट और ईश सोढ़ी ने विकेट लेकर आस्ट्रेलिया की कमर ही तोड़ दी। फैंस जमकर न्यूजीलैंड के जीत और गेंदबाजी और ऑसी की करारी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/Koi_tw_rOok_lOo/status/1583762415476301824?s=20&t=YNBDbzAahSaKPRpSrPxG9g

https://twitter.com/Siddhar44496240/status/1583764270336323585?s=20&t=YNBDbzAahSaKPRpSrPxG9g

https://twitter.com/Aadii_1727/status/1583763832367120384?s=20&t=YNBDbzAahSaKPRpSrPxG9g

https://twitter.com/UmaimaRaheel/status/1583763154777276417?s=20&t=YNBDbzAahSaKPRpSrPxG9g

Tags: आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2022,