ASIA CUP 2022: अर्शदीप सिंह को एशिया कप की टीम में देखकर खुशी से झूम उठे फैंस, सोशल मीडिया में लग गया बधाईयों का तांता
ASIA CUP 2022: अर्शदीप सिंह को एशिया कप की टीम में देखकर खुशी से झूम उठे फैंस, सोशल मीडिया में लग गया बधाईयों का तांता

अर्शदीप सिंहः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी।

आज 8 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा की गयी हैं। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) को एशिया कप की टीम में जगह मिली हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया में फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्शदीप सिंह को टीम में देखकर खुश हुए फैंस

एशिया कप के टीम की घोषणा हो चुकी हैं। जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी संभालते दिखेंगे। साथ ही में केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की टीम में वापसी हुई हैं। वहीं अर्शदीप सिंह, आवेश खान और रवि बिश्नोई जैसे युवा प्रतिभा को टीम में जगह मिली हैं। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

अर्शदीप के एशिया कप और टी20 विश्व कप में टीम में होने की कल्पना भारतीय फैंस कर रहे थे। आज बीसीसीआई ने फैंस की कल्पना को सच करने का काम किया हैं। अर्शदीप अब भारत के बड़े टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया में भी फैंस जमकर अर्शदीप को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही केएल राहुल की वापसी पर भी फैंस प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्विट