अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी से जीता भारत और चूर-चूर हुआ पाकिस्तान का घमंड, फैंस ने मनाया जश्न

IND vs BAN: “पाजी ने नागिनों को संभाल लिया”- अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी से जीता भारत और चूर-चूर हुआ पाकिस्तान का घमंड, फैंस ने मनाया जश्न

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंहः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 2 नवंबर का दूसरा मुकाबला भारत (INDIA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच भारत के सबसे पसंदीदा मैदान एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के 50 रन और विराट कोहली के 64 रनों की नाबाद शानदार पारी के चलते 184 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश शानदार नजर आ रही थी, लेकिन तभी फिर बारिश आ गई और खेल को 4 ओवर कम करके लक्ष्य को 151 निर्धारित किया गया। अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के चलते भारत ने 5 रनों से जीत दर्ज कर ली हैं।

अर्शदीप सिंह ने दिलाई भारत को जीत

आज की बारिश ने गेम सारा भारत के पक्ष में करने का काम किया। बारिश से पहले गेम भारत के हाथ से फिसलता हुआ नजर आ रहा था। बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास ने 21 गेंदो में अर्धशतक पूरा कर भारत की हवाईयां उड़ा दी थी। उसके बाद जब बांग्लादेश 7 ओवर में 66 रन पर पहुंची फिर बारिश आ गयी उसके बाद जब 16 ओवर के हिसाब से खेल शुरू हुआ फिर भारतीय गेंदबाजों ने जलवा दिखाना शुरू कर दिया।

सबसे पहले लिटन दास केएल राहुल के चलते चलते 60 रनों पर रनआऊट हो गए। उसके बाद फिर मोहम्मद शमी ने 1 विकेट चटकाए अर्शदीप सिंह ने अपना दूसरा ओवर डालते हुए 2 विकेट झटके, और हार्दिक पांड्या ने भी अपने दूसरे ओवर में 2 विकेट चटका डाले। जिससे सारा गेम भारत के तरफ ही आ गया।

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 145 रनों पर ही रोक दिया और भारत ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। फैंस मैच के हीरो अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/ItsAmaiKroos/status/1587782046633840640?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/rajdobriyal007/status/1587782414377504768?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/juneja73/status/1587782509194280961?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/DankShubham/status/1587775878888497153?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/sukoonlover_/status/1587773956844531712?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/PoojaKundrra18/status/1587773920241156096?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/ImSubham_13/status/1587773953480994816?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/_aayush_01/status/1587781818849591297?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

https://twitter.com/Dillu_19/status/1587781066278203393?s=20&t=05PBUPkwtvXdwk4uPSMkQA

 

 

Exit mobile version