ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच में जंगली जानवर की तरह लड़ पड़े फैंस, देखें वायरल वीडियो
ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच में जंगली जानवर की तरह लड़ पड़े फैंस, देखें वायरल वीडियो

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGALAND) और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (NEWZEALAND ) हाल ही में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। इस टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 3-0 से जीत कर केन विलियमसन की टीम को करारी शिक्सत दी हैं। बेन स्टोक्स (BEN STOKES) ने इस टेस्ट सीरीज से कप्तानी की शुरूआत की हैं। बेन ने अपनी अगुवाई में इंग्लैंड को अच्छी शुरूआत से गदगद कर दिया हैं। लेकिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच में फैंस ने इंग्लैंड की जीत पर काला दाग लगाने का काम किया है। आइए आपको बताते हैं क्या हैं पूरा माजरा-

लाइव मैच में जंगलियों की तरह लड़ पड़े फैंस

Fight at England Test match vs New Zealand as fan in Gazza shirt throws punches - Daily Star

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGLAND) और न्यूजीलैंड (NEWZEALND) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही थी। सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान एक शर्मसार करने वाला वाक्या देखने को मिला। लाइव मैच के दौरान फैंस जंगली जानवरों की तरह लड़ पड़े। फैंस के बीच लड़ाई इतनी बढ़ी की बात मार-पीट तक पहुंच गई।

वहां पर मौजूद लोगों ने इसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकामयाब रही। फैंस के बीच हुई इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया हैं। जिसमें दोनों शख्स एक-दूसरे के साथ जमकर मार पिटाई कर रहे हैं। स्टेडियम के बीच फैंस की ऐसी लड़ाई हमेशा चर्चा का विषय बन जाती हैं। और ये चीज़ मानवता को सरेआम शर्मसार करती हैं।

यहां देखें विडियो

अब भारत के साथ होगी इंग्लैंड की भिड़त

IND vs ENG Test 2022 ODI, T20I, Live Telecast And Live Streaming, Schedule, Squads, And Venues- India Tour Of England 2022

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGLAND) 1 जुलाई से भारत (INDIA) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी और पांचवा टेस्ट मैच खेलने वाली हैं। भारत इस सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी से 2-0 से आगे चल रही हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर चैंपियन गेम दिखाया हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों के बीच होने वाली भिड़त में जीत किसकी होगी।