IND vs ENG: “फिर बुरे किस्मत के आगे फेल हुए विराट कोहली” विराट के आऊट होने के बाद सोशल मीडिया में फैंस हुए इमोशनल

By Twinkle Chaturvedi On July 3rd, 2022
IND vs ENG: "फिर बुरे किस्मत के आगे फेल हुए विराट कोहली" विराट के आऊट होने के बाद सोशल मीडिया में फैंस हुए इमोशनल

विराट कोहलीः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन चल रहा हैं। जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) के शानदार बल्लेबाजी के दम से इंग्लैंड आगे बढ़ती दिख रही थी। लेकि टीम 284 के स्कोर पर ही ऑल आऊट हो गयी। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग शुरू कर दी हैं। भारत ने तीसरे सेशन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 125  रन बना लिए हैं।

भारत अभी 257 रनों से आगे चल रही हैं। आज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अच्छे लय में नजर आ रहे थे। लेकिन शायद एक बार पिर किस्मत ने साथ नहीं दिया।

विराट कोहली के विकेट ने फैंस के किया भावुक

Image

आज टेस्ट मैच के तीसरे दिन में भारत (INDIA) ने इंग्लैंड (ENGLAND) को 284 के स्कोर पर आऊट कर दूसरी इनिंग की बल्लेबाज करनी शुरू कर दी हैं। भारत को शुरूआती विकटों से गुजरना पड़ा। शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) पहले ही ओवर में आऊट हो गए। उसके बाद हनुमा विहारी (HANUMA VIHARI) 11 रन और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) 20 रन बनाकर आऊट हो गए। आज विराट कोहली अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे।

विराट ने अपना शानदार कवर ड्राइव दिखाते हुए 4 चौके भी मारे। लेकिन शायद एक बार फिर किस्मत के ना चलने की वजह से विराट को अपना विकेट खोना पकड़ा। विराट कोहली 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर आऊट हो गए। यह ओवर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (BEN STOKES) डाल रहे थे।

गेंद में अतिरिक्त बाऊंस था। विकेटकीपर ने कैच छोड़ दिया। लेकिन बगल में ही खड़े जो रूट (JO ROOT) ने कोई गलती नहीं की और एक हाथ से ही कैच पकड़ लिया। सोशल मीडिया में फैंस विराट को वापस से ऐसे देखकर काफी ज्यादा दुखी हो गए हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/vinittibrewal/status/1543639181402193920?s=20&t=AaYf5HG_UL8RdyWPXo0BRQ

 

https://twitter.com/kapildevtmkr/status/1543639448520339459?s=20&t=AaYf5HG_UL8RdyWPXo0BRQ

https://twitter.com/DaebakankitaF/status/1543639532327038977?s=20&t=AaYf5HG_UL8RdyWPXo0BRQ

Tags: जो रूट, बेन स्टोक्स, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, शुभमन गिल,