IND vs WI: इस खिलाड़ी के प्लेइंग 11 में ना होने पर मच गया बवाल, फैंस ने कोच राहुल द्रविड़ की लगा दी जमकर क्लास
IND vs WI: इस खिलाड़ी के प्लेइंग 11 में ना होने पर मच गया बवाल, फैंस ने कोच राहुल द्रविड़ की लगा दी जमकर क्लास

आवेश खानः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर दिया हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का दूसरा मैच 24 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 3 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था। आज वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)  ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी हैं।

आज भारत की प्लेइंग 11 में आवेश खान (AVESH KHAN)  को डेब्यू करने का मौका मिला हैं। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा हैं जिसे प्लेइंग 11 में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। सोशल मीडिया में फैंस ने इस खिलाड़ी को टीम में ना लेने पर कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID)  की जमकर क्लास लगा दी हैं।

फैंस ने कोच राहुल द्रविड़ पर निकाली भड़ास

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक तरीके से आखिरी ओवर में मात्र 3 रन से जीता था। आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा हैं, जिसमें भारतीय टीम आज एक बदलाव के साथ नजर आ रही हैं। आज प्रसिध्द कृष्णा की जगह पर आवेश खान को प्लेइंग 11 में जगह मिली हैं। आज आवेश खान (AVESH KHAN) ने वनडे टीम में अपना डेब्यू किया हैं। मगर फैंस युवा खिलाड़ी अर्शदीप को टीम में ना देखकर नाराज हो गए हैं।

फैंस जमकर कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) को ट्रोल कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) के पास गेंदबाजी की बहुत सारी तकनीक हैं। वह टीम में बाकी खिलाड़ियों से फिट बैठते हैं, इसलिए फैंस अर्शदीप को टीम में ना देखकर काफी ज्यादा गुस्से में आ गए हैं। फैंस कोच राहुल द्रविड़ को असली टैलेंट ना पहचाने पाने के ऊपर उन पर भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें टि्वट