IND vs ENG: “बल्ला सिर्फ संतरी कैप के लिए चलता हैं FRAUD कहीं का”- केएल राहुल 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन, फैंस ने उड़ाई धज्जियां

By Twinkle Chaturvedi On November 10th, 2022
केएल राहुल

केएल राहुलः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर आज पहले गेंदबाजी चुनी हैं। आज भारत का लक्ष्य सबसे बड़ा रन रेज इंग्लैंड के सामने रखना था, लेकिन भारतीय टीम आज जल्दी विकटें खोती हुई नजर आयी।

केएल राहुल जो पिछले दो मैचों में शानदार नजर आए थे आज वापस से अपने पुराने खराब फॉर्म में वापस लौटते दिखें। राहुल आज 5 रन बनाकर आऊट हो गए। जिसके बाद फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया में दिख रहा हैं।

यह भी पढ़े- IND vs ENG: दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाज़ी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

केएल राहुल को फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

केएल राहुल जो इस वर्ल्ड कप में देखा जाए तो भारत के लिए ज्यादा कुछ कर नहीं पाए हैं अहम मैचों में राहुल अपना विकेट गंवाते हुए नजर आए हैं। राहुल पिछले दो मैचों बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक पारी खेलते हुए नजर आए जिसके बाद लगा की वह फॉर्म में वापसी कर चुके हैं लेकिन वह वापस से फैंस को निराश ही छोड़ गए।

आज नॉकआऊट जैसे अहम मुकाबले में केएल राहुल 5 बॉल में 5 रन बनाकर आऊठ हो गए जिसके बाद अब सोशल मीडिया में वापस से फैंस का माथा सनक गया हैं। फैंस केएल राहुल को भारत की मुसिबत बताते हुए जमकर लताड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। केएल राहुल को फैंस ने आराम लेने तक की नसीहत दे दी हैं। और तो और फैंस ने राहुल को सबसे बड़ा फ्राड का दर्जा दे दिया हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/aaditea__/status/1590630455032025090?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/SandipRanakoti/status/1590630607876681729?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/RaviForCricket/status/1590630686402433024?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

https://twitter.com/flawsome_deepi/status/1590630782686883840?s=20&t=j2mdB9QTrKD0n-_IyBRtew

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम इंग्लैंड,
Exit mobile version