"उदयपुर हत्याकांड" पर इंसानियत को लेकर टि्वट कर बुरे फंसे इरफान पठान, सोशल मीडिया में भड़क उठे फैंस
"उदयपुर हत्याकांड" पर इंसानियत को लेकर ट्वीट कर बुरे फंसे इरफान पठान, सोशल मीडिया में भड़क उठे फैंस

भारत (INDIA)  के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान (IRFAN PATHAN) क्रिकेट के साथ-साथ समाज में चल रहे मुद्दों पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इरफान ने हाल ही में उदयपुर में हुए  हत्याकांड की निंदा करते हुए सोशल मीडिया में अपने विचार रखे। इरफान का कहना हैं कि जो व्यक्ति इस तरह का काम करता हैं वो इंसानियत को नुकसान पहुंचा रहा हैं। लेकिन फैंस इरफान के इस बात पर ही भड़क पड़े। आइए आपको बताते हैं कि आखिर फैंस को इरफान की बात क्यों पंसद नहीं आई।

निर्दोष को नुकसान पहुंचाना, इंसानियत को नुकसान पहुंचाना- इरफान पठान

राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को सरेआम एक टेलर कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया हैं। इस हत्या के बाद राजस्थान सरकार ने राज्य में धारा 144 भी लागू कर दी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने उदयपुर में इस घयना की कड़ी निंदा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट टि्वटर में ट्वीट किया। इरफान ने लिखा-

“इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं कि आप कौन सा धर्म मानते हैं, किसी एक निर्दोष को नुकसान पहुंचाने का मतलब आप पूरी इंसानियत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

इरफान पठान के ट्वीट पर भड़के उठे फैंस

इरफान ने अपने ट्वीट में इस तरह की हरकत करने वाले को इंसानियत का दुश्मन बताया हैं। इरफान ने अपने ट्वीट में किसी धर्म का नाम नहीं लिया हैं जिससे फैंस उनसे नाराज हो गए हैं। सोशल मीडिया में फैंस ने इरफान को धर्म का नाम लेने की सलाह दे डाली हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट