IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजो ने इंग्लैंड में कटाई टीम की नाक तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल, कोहली का उड़ा मजाक
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजो ने इंग्लैंड में कटाई टीम की नाक तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल, कोहली का उड़ा मजाक

जसप्रीत बुमराहः भारतीय टीम (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा था। जसप्रीत बुमराह पहली बार इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करने उतरे थे। आज इस टेस्ट मैच का पांचवा और फाइनल दिन चल रहा था। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना कर इंग्लैंड को 378 रनों का टारगेट दिया हैं।

इंग्लैंड ने कल अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी की शुरूआत करते हुए तीसरे सेशन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए थे। आज पांचवे दिन की शुरूआत से ही टीम आक्रमकता दिखाते हुए 7 विकेट से यह मैच जीत लिया। दोनों टीमों के बीच सीरीज अब 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई हैं।

कप्तान जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजों में नहीं दिखा दम

IND vs ENG: टेस्ट मैच के चौथे दिन में भारतीय टीम से हुई 3 बड़ी गलतियां, जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी के गेंदबाजों ने किया काफी ज्यादा निराश

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच को ने इतने से जीत लिया हैं। इस टेस्ट मैच में भारत पहली पारियों में मजबूत दिख रही थी। लेकिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत द्वारा अच्छी गेंदबाजी नहीं की गई। विकटों के ना गिरने से विरोधी टीम पर दबाव नहीं बन पाया। जिससे उन्हें काफी ज्यादा मदद मिली। जो रूट के 142 रन की पारी और जॉनी बेयस्टो की 114 रन की पारी ने इंग्लैंड को इस टेस्ट मैच में विजय दिला दी।

सोशल मीडिया में फैंस जसप्रीत बुमराह के भारतीय गेंदबाजों से काफी ज्यादा नाराज दिखे। फैंस का मानना हैं भारत ये टेस्ट मैच जीत जीत सकती थी, लेकिन गेंदबाजों द्वारा सही लाइन में गेंदबाजी नहीं की गई। कप्तान जसप्रीत बुमराह समेत शमी, सिराज, जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने काफी ज्यादा निराश किया। आज पांचवें दिन कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाए। फैंस को उम्मीद थी कि आज भारतीय टीम शानदार वापसी करेगी।  लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

यहां देखें फैंस के टि्वट